जम्मू कश्मीर के पहलगाम में ITBP बस हादसा, 6 जवान शहीद, कई जवान घायल

बड़ा हादसा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में ITBP बस हादसा, 6 जवान शहीद, कई जवान घायल
हाईलाइट
  • वाहन के पलट जाने से हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, जम्मू और कश्मीर |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई ITBP कर्मियों की मृत्यु से मुझे काफी दुख पहुंचा है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के फ्रिसलान में वाहन के पलट जाने से ITBP के 6 जवानों की मौत  कई जवान घायल हो गए है। अमरनाथ यात्रा के लिए जवानों को इलाके में तैनात किया गया था। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।  घायल जवानों को अनंतनाग में स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। अभी करीब 30 मरीज आए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों की पूरी टीम जवानों के इलाज में लगी हुई हैं। 

जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे थे कि तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया जिससे बस 60 मीटर नीचे रिवरबेड में गिरी। बस में 40 लोग सवार थे जिसमें ITBP के 37 जवान थे। जवानों को अस्पताल ले जाया गया। घटना में 6 जवानों की मृत्यु हुई है, ITBP मृत जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता देगी। हम लोग स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बस के ब्रेक फेल हुए थे। हमारे जवान अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस आ रहे थे

 

39 कर्मियों (ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2) को ले जा रही एक सिविल बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। हादसे में कई जवानों के हताहत होने की आशंका है।

Created On :   16 Aug 2022 6:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story