जेल से निकलते ही सोच लिया था PM से नजरें मिलाकर सवाल पूछूंगा: कन्हैया

Kanhaiya Kumar said, i had decided to question to pm modi
जेल से निकलते ही सोच लिया था PM से नजरें मिलाकर सवाल पूछूंगा: कन्हैया
जेल से निकलते ही सोच लिया था PM से नजरें मिलाकर सवाल पूछूंगा: कन्हैया
हाईलाइट
  • कन्हैया ने पीएम मोदी और गिरिराज सिंह पर साधा निशाना
  • गिरिराज सिंह को बताया डगरा का बैंगन
  • नवादा और बेगूसराय के बीच फंसे हैं गिरिराज - कन्हैया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बेगूसराय से सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है। रविवार को जनसंपर्क पर निकले कन्हैया ने कहा कि गिरिराज सिंह को भाजपा ने डगरा का बैंगन बना कर रख दिया है, उन्हें कभी नवादा तो कभी बेगूसराय भेज दिया जाता है।

कन्हैया ने कहा कि गिरिराज सिंह जब बेगूसराय से चुनाव लड़ना चाहते थे तो पार्टी ने उन्हें नवादा भेज दिया और अब जब वो नवादा से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्हें जबरदस्ती बेगूसराय भेज दिया गया। अपने ऊपर लगे देशद्रोह के आरोप पर कन्हैया ने कहा कि भाजपा मुझे देशद्रोही बताती है, लेकिन बेगूसराय के लोग मानते हैं कि राष्ट्रकवि दिनकर की धरती से कभी राष्ट्रदोही पैदा नहीं हो सकता है। 

कन्हैया ने कहा कि जेल से निकलते समय ही मैंने तय कर लिया था कि अंगद की तरह पांव जमाकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछूंगा। यही कारण है कि आज पूरी दुनिया की नजरें बेगूसराय सीट पर  बनी हुई है। कन्हैया ने कहा कि पीएम मोदी ने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन आज तक जनता के अच्छे दिन नहीं आए।

बेगूसराय में लोगों को संबोधित करते हुए कन्हैया ने कहा कि नेहरू खानदान का इतिहास तो लोगों किताबों में भी पढ़ सकते हैं, लेकिन लोग अब विकास चाहते हैं। पीएम मोदी  पर निशाना साधते हुए कन्हैया ने कहा कि बेगूसराय सीट इस समय प्रधानमंत्री के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है।

 

 

 

 

Created On :   7 April 2019 12:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story