भोजपुरी में अलग पहचान बना रहे संगीतकार मुन्ना दुबे बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर आवर्ड से नवाजे गए

Music composer Munna Dubey, who is making a different identity in Bhojpuri, was awarded the Best Music Director Award
भोजपुरी में अलग पहचान बना रहे संगीतकार मुन्ना दुबे बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर आवर्ड से नवाजे गए
भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी में अलग पहचान बना रहे संगीतकार मुन्ना दुबे बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर आवर्ड से नवाजे गए
हाईलाइट
  • भोजपुरी में अलग पहचान बना रहे संगीतकार मुन्ना दुबे बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर आवर्ड से नवाजे गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बॉलीवुड के बाद हिंदी भाषी क्षेत्रों में भोजपुरी सिनेमा काफी लोकप्रिय है। इस भाषा की फिल्में और गाने आज हिंदी गानों से कम चर्चित नहीं है। यही वजह है कि भोजपुरी का परचम आज शिखर पर है।

इसको शिखर पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गीतकार और संगीतकार मुन्ना दुबे को महाराष्ट्र प्रेस्टीज रत्न अवार्ड 2021 में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर भोजपुरी का अवार्ड से नवाजा गया है। मुन्ना दुबे को भोजपुरी फिल्म तू दिया और बाती हम व हमार पिया के लिए यह सम्मान दिया गया है। मुन्ना दुबे ने मंच से इस सम्मान को अपने फैंस को समर्पित किया।

हाल ही में मुन्ना दुबे लखनऊ आए तो आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मेरे लिए काम सर्वोपरि है। मैंने अपने ऑडियंस के लिए एक से एक गाने बनाये और आगे भी बनाता रहूंगा। मेरे लिए इंडस्ट्री और भाषा से ज्यादा महत्वपूर्ण है गुणवत्तापूर्ण काम, जिसके लिए मैं मां सरस्वती की कृपा से समर्पित हूं। उन्होंने कहा कि यूपी में फल्मिों को लेकर अच्छा माहौल बना है और नोएडा में देश की सबसे बडी और खूबसूरत फल्मि सिटी बनने से यूपी एवं बिहार के कलाकारों के लिए स्वर्णिम संभावनाएं बनेंगी।

मुन्ना दुबे ने इस अवार्ड के मिलने के बाद इस सम्मान समारोह के आयोजक आप की आवाज फाउंडेशन और अंजन गोस्वामी को शुक्रिया कहा। मुन्ना ने कहा कि कला और संगीत को बढ़ावा देने के लिए ऐसे इवेंट्स आयोजित होते रहने चाहिए। इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को हौसला मिलता है। हमें भी अच्छा लग रहा है और एक ऊर्जा मिली है कि आगे भी अपने काम को और भी बेहतर कर सकूँ। मैंने हमेशा अपने काम को शिद्दत से किया है, जिस लोगों का खूब आशीर्वाद मिलता है। आज मुझे जो सम्मान मिला है, उसके लिए आयोजकों और अपने चाहने वालों का शुक्रगुजार हूँ।

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गीतकार और संगीतकार मुन्ना दुबे ने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है। जहां बीते साल 2020 में लॉकडाउन के बावजूद उन्होंने सबसे अधिक गानों का रिकॉर्ड बनाया था वहीं, इस साल भी उनके हिंदी और भोजपुरी गाने धमाल मचा रहे हैं। यही वजह है कि उनके द्वारा तैयार गाने को लोगों के बीच खूब सुना जा रहे हैं और उनके गानों को मिलियन व्यूज मिल रहे हैं। मुन्ना दुबे कहते हैं कि भोजपुरी गानों में आज हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं और हर वर्ग द्वारा पसंद किए जा रहे हैं।

 

आईएएनएस

Created On :   30 Nov 2021 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story