Bihar Politics: 'इंदिर गांधी ने लोकतंत्र को कुचला' डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर लगाया लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप

इंदिर गांधी ने लोकतंत्र को कुचला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर लगाया लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप
  • बिहार की राजनीति गरमाई
  • चुनावी राज्य में इंडिया ब्लॉक की यात्रा
  • उपमुख्यमंत्री चौधरी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र विरोधी है और यह बात बिहार की जनता जान गई है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इंदिरा गांधी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की दादी ने लोकतंत्र को कुचला था।

इंदिरा गांधी पर जोरदार प्रहार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बिहार में सर कोई मुद्दा ही नहीं है। बिहार की जनता ने इसी धरती से देखा है कि कैसे उनकी (राहुल गांधी की) दादी ने लोकतंत्र को कुचला था। बिहार की जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र विरोधी है।

राहुल गांधी बीजेपी पर हमलावर

बिहार में इंडिया ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। इस दौरान कांग्रेस नेता बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। आज उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि वे (एनडीए) बिहार में 'चुनावी चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमने यहां 'मतदाता अधिकार यात्रा' शुरू की है ताकि इन लोगों को एहसास हो कि बिहार के लोग सजग हैं, सतर्क हैं और भाजपा और चुनाव आयोग को बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं करने देंगे। आपको जो भी अधिकार दिए गए हैं, वे संविधान से हैं, लेकिन ये भाजपा वाले आपसे ये अधिकार छीनना चाहते हैं।

Created On :   28 Aug 2025 1:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story