Virar Building Collapse: विरार इमारत हादसे पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख, मृतकों के परिवार को 5-5 लाख की सहायता राशि देने का एलान

- विरार इमार हादसे पर सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया
- मृतकों के परिवार को दिए जाएंगे 5-5 लाख रुपये
- 4 मंजिल इमारत का बड़ा हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (28 अगस्त) को विरार इमारत हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा मृतकों के परिवार को सहायता राशि के तौर पर 5-5 लाख रुपये देने का भी एलान किया। सीएमओ महाराष्ट्र की ओर से गुरुवार (28 अगस्त) को यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई। आपको बता दें कि, यह हादसा बुधवार को हुआ जब 4 मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक से भरभरा कर ढह गया।
सहायता राशि का एलान
सीएमओ महाराष्ट्र ने जानकारी दी कि विरार इलाके में एक इमारत गिरने से हुए हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। हम सभी परिवारों के दुख में शामिल हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पिछले 48 घंटों से एनडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान जारी है और अगले कुछ घंटों में यह समाप्त हो जाएगा। अब तक 9 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
मृतकों की बढ़ी संख्या
महाराष्ट्र के विरार में इमारत का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम रेक्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। बुधवार को पालघर जिले स्थित चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया और कई लोग मलबे में दब गए। अब भी करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका बनी हुई है। एनडीआरएफ की टीम दुर्घटनास्थल पर मौजूद है और बचाव अभियान में जुटी है।
Created On :   28 Aug 2025 1:51 PM IST