निधन से 24 मिनट पहले ऐसा था मिल्खा सिंह का हाल, डॉक्टर्स ने जो कहा सुन कर रह जाएंगे दंग

Milkha Singh Latest News: Photo of Milkha Singh 24 minutes before Death
निधन से 24 मिनट पहले ऐसा था मिल्खा सिंह का हाल, डॉक्टर्स ने जो कहा सुन कर रह जाएंगे दंग
निधन से 24 मिनट पहले ऐसा था मिल्खा सिंह का हाल, डॉक्टर्स ने जो कहा सुन कर रह जाएंगे दंग
हाईलाइट
  • 12 घंटे तक मौत से लड़े मिल्खा
  • डॉक्टर्स ने कही चौंकाने वाली बात
  • मिल्खा सिंह के निधन से चंद मिनट पहले की तस्वीर

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मिल्खा सिंह जिंदगी में जिस मुकाम पर पहुंचे। वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जी तोड़ संघर्ष किया। संघर्ष करने की ये आदत मरते दम तक नहीं छूटी। ये जो तस्वीर आप देख रहे हैं। ये मिल्खा सिंह की मौत से बमुश्किल चौबीस मिनट पहले की तस्वीर है। दुनिया को अलविदा कहने से पहले यहां टिके रहने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करते रहे मिल्खा। उनकी इस आदत पर डॉक्टर ने जो कहा वो बात हैरान करने वाली है।

डॉक्टर्स का आखिरी सलाम
मिल्खा सिंह की कोरोना रिपोर्ट 16 जून को निगेटिव आ गई थी। इसके बाद से मिल्खा चंडीगढ़ के पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती थे। 17 जून को उन्हें दोबारा  बुखार आया और अगले दिन यानि 18 जून से ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा। शाम  होते होते ऑक्सीजन सेचुरेशन 80 से 70 के बीच पहुंच गया। ब्लडप्रेशर भी गिर कर 70/30 रह गया। रात ग्यारह बजे तक ब्लेड प्रेश बहुत ही कम हो गया। फेफड़े भी बुरी तरह डेमेज हो चुके थे। जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बावजूद मिल्खा का दिल धड़कता रहा। उनकी इस हालत पर डॉक्टर्स भी हैरान थे। वहां मौजूद डॉक्टर्स के मुताबिक मिल्खा जिस हाल में थे उस हाल में नौजवान भी एक घंटे से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाते। पर मिल्खा बारह घंटे तक सांस की डोर थामे रहे।
 

Created On :   19 Jun 2021 7:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story