कारगिल में जवानों के बीच बोले पीएम मोदी, दिवाली का मतलब आतंक के अंत का त्यौहार

लाइव अपडेट कारगिल में जवानों के बीच बोले पीएम मोदी, दिवाली का मतलब आतंक के अंत का त्यौहार
हाईलाइट
  • जम्मू कश्मीर के करगिल द्रास में जा सकते हैं पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह ही जवानों के बीच दिवाली मनाने कारगिल पहुंच गए। इस बार लगातार नौवीं बार पीएम मोदी जवानों संग दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित भी किया और उनका खूब हौसला बढ़ाया। इशारों में पड़ोसी देश को भी घेरा और कहा कि अगर हमे कोई आंख दिखाएगा तो हमारे तीनों सेना के जवान छोड़ने वाले नहीं है। हालांकि, पीएम मोदी ने युद्ध के स्थान पर शांति की वकालत भी की। उन्होंने कहा कि मैंने कारगिल के युद्ध को करीब से देखा है। कारगिल में पाकिस्तान के साथ ऐसा कोई मुकाबला नहीं जो हमने न जीता हो। हमने आतंक के हर फन को कुचला है।

पीएम मोदी का संबोधन

दिवाली के मौके पर कारगिल में पीएम मोदी ने सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल की इस विजयी भूमि से, मैं देशवासियों और दुनिया को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। पाकिस्तान के साथ एक भी युद्ध ऐसा नहीं हुआ है जहां कारगिल ने जीत का झंडा नहीं फहराया हो। दिवाली का अर्थ है "आतंक के अंत का त्योहार" और कारगिल ने इसे संभव बनाया। अपने संबोधन में उन्होंने एक बार फिर सबका साथ, सबका विकास व सबका विकास को दोहराया। सेना में सुधार जो दशकों से महसूस की जा रही थी, वह आज महसूस की जा रही है। आज भारत रक्षा उपकरणों को निर्यात कर रहा है। भारत युद्ध को पहला विकल्प कभी नहीं माना है, युद्ध हमेशा अंतिम विकल्प माना है। इसलिए हम विश्व शांति के पक्षधर है। उन्होंने कहा कि शांति भी बिना सामर्थ के संभव नहीं है। हमारी सेनाओं के पास सामर्थ्य भी है व रणनीति भी है। अगर मेरी तरफ कोई आंख दिखाएगा तो हमारी तीनों उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना जानती हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश के दुश्मन जान गए हैं, लोहा तेरा मान गए हैं। आज पीएम मोदी ने जवानों को अपने जोशीले भाषण से प्रफुल्लित कर दिया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं भारत के सशस्त्र बलों की भावना को नमन करता हूं। आपके बलिदान ने हमारे देश को हमेशा गौरवान्वित किया है

 

उन्होंने कहा कि सीमा पर दिवाली मनाना हमारा सौभाग्य है। सेना के जवानों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि आप सेना के प्रहरी है, आप हैं तो देशवासी निश्चिंत हैं। आगे उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के दौरान हमारा प्यारा तिरंगा कैसे वहां सुरक्षा कवच बना। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते आठ साल से जवानों के साथ दिवाली का पर्व मनाते आ रहे हैं। इसी कड़ी में इस बार भी जवानों संग दिवाली मनाने कारगिल पहुंच गए हैं। आज यहां जवानों संग धूमधाम से दिवाली मनाएंगे। इससे पहले भी पीएम मोदी ने सरहद के अलग-अलग इलाकों में जाकर जवानों के संग दिवाली मनाई है।

23 अक्टूबर 2014

 पहली बार जब  मई 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे।  इसके बाद 23 अक्टूबर 2014 को उन्होंने बतौर देश के पीएम सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी। पीएम मोदी इस अवसर पर जवानों का हौसला आफजाई करते रहे।

11 नवंबर 2015

2015में पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के संग दीपावली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे। 

30 अक्टूबर 2016

पीएम मोदी साल 2016 में हिमाचल के किन्नौर में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत-चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 

18 अक्टूबर 2017

साल 2017 में भी पीएम मोदी ने जवानों के साथ ही दिवाली मनाई थी, तब वे जम्मू कश्मीर के गुरेज में पहुंचे थे।

7 नवंबर 2018

साल 2018 में पीएम मोदी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी। इस दौरान सेना जवानों के साथ मिठाईयां भी खाई थी।

27 अक्टूबर 2019

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ खूब धूमधाम के साथ दिवाली मनाई थी। पीएम मोदी राजौरी में एलओसी पर तैनात सैनिकों से मिलने पहुंचे थे।

14 नवंबर 2020

2020 में पीएम मोदी ने जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

4 नवंबर 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में जवानों संग राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में दिवाली मनाई थी। इससे पहले भी पीएम मोदी दिवाली पर कई जगहों पर जा रहे हैं। बीते 21 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। कल अयोध्या में दीपोत्सव महोत्सव में पहुंचकर रामलला विराजमान के भी दर्शन किए। साथ ही सरयू  घाट पर आरती में भी शामिल हुए। 

 

Created On :   24 Oct 2022 3:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story