- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- वोकल फॉर लोकल: पीएम मोदी आज करेंगे पहले 'भारत खिलौना मेला' का उदघाटन
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अलग-अलग भाषाओं में किया ट्वीट, मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं

हाईलाइट
- देशभर में मनाया जा रहा है मकर संक्रांति और पोंगल पर्व
- प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अलग-अलग भाषाओं में दी बधाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से चार अलग-अलग भाषाओं में ट्विट करते हुए लिखा, "सभी देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि ये पर्व आपके जीवन में अपार खुशियां लेकर आए है। मकर संक्रांति के पूर्व पर उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।
Makar Sankranti is marked with enthusiasm in several parts of India. This auspicious festival illustrates India’s diversity and the vibrancy of our traditions. It also reaffirms the importance of respecting Mother Nature.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2021
देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2021
Makar Sankranti greetings to everyone.
தமிழ்ச் சகோதர, சகோதரிகளுக்கு இனிய பொங்கல் வாழ்த்துகள். தமிழர் பண்பாட்டின் மேன்மைகளை வெளிப்படுத்தும் மிகச் சிறந்த பண்டிகை இது. நல்ல உடல் நலமும் வெற்றிகளும் பெறுவோமாக. இயற்கையோடு இணைந்து வாழவும், கருணை உணர்வைப் பெருக்கவும் இந்தப் பண்டிகை நம்மைத் தூண்டட்டும்.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2021
সকলোলৈকে মাঘ বিহুৰ শুভেচ্ছা জনাইছো। অনাগত সময়বোৰ আনন্দেৰে ভৰি পৰক। ঈশ্বৰৰ আশীৰ্বাদত চৌদিশে ভাতৃত্ববোধ আৰু কল্যাণ বিৰাজ কৰক।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2021
પતંગનો ઓચ્છવ મનુષ્યની થનગનતી ઊર્મિઓને વાચા આપનારું પર્વ છે! વર્ષ ૨૦૨૧ની ઉત્તરાયણ આપ સહુ માટે આરોગ્યવર્ધક, ઉત્સાહસભર અને પ્રગતિનાં નવાં સોપાનો સર કરાવનાર બની રહે - હૃદયની શુભેચ્છાઓ..!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2021
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की शुभकामनाएं दी।
दान, पुण्य, सेवा, धर्म और हर्षोल्लास के पावन पर्व मकर-संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल, माघ बिहू एवं भोगी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ये पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करें तथा हर घर-आँगन में सुख, शांति व समृद्धि आए, यही प्रार्थना है। pic.twitter.com/S5m5nxGbbR
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 14, 2021
बता दें कि बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुरुवार को पोंगल के मौके पर चेन्नई में होंगे। यहां वो कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।तमिलनाडु में अभी AIADMK की सरकार है, राज्य सरकार द्वारा पोंगल के अवसर पर लोगों को कई तोहफे दिए जा रहे हैं। 2500 रुपये, गन्ना, शर्ट, साड़ी समेत अन्य कुछ तोहफे लोगों को दिए जा रहे हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की शुभकामनाएं दी
लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्योहारों के माध्यम से हमारे समाज में प्रेम, स्नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 13, 2021
संघ प्रमुख मोहन भागवत पोंगल त्योहार के लिए चेन्नई के श्री कादुम्बडी मंदिर में पूजा करने पहुंचे
तमिलनाडु में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत भी हैं। यहां वो पोंगल त्योहार के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। मोहन भागवत ने यहां चेन्नई के श्री कादुम्बडी मंदिर में पूजा की और पोंगल के जश्न में शामिल हुए।
Tamil Nadu: RSS chief Mohan Bhagwat offered prayers at Sri Kadumbadi Chinnamman Temple in Ponniammanmedu, Chennai today and participated in #Pongal celebrations. pic.twitter.com/N9y2SJyLbi
— ANI (@ANI) January 14, 2021
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।