बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल सही या गलत? तेजस्वी यादव ने रखा अपना पक्ष, बोले- ये अफसरों के दबाव में लाए जाते हैं

एग्जिट पोल सही या गलत? तेजस्वी यादव ने रखा अपना पक्ष, बोले- ये अफसरों के दबाव में लाए जाते हैं
तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह केवल अपसरों के दबाव में लाए जाते हैं। आरजेडी नेता के बयान को सुन कर ऐसा लगता है मानों वह संभावित नतीजों को गलत मान रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम एग्जिट पोल को लेकर कोई गलतफहमी नहीं पालते। एग्जिट पोल केवल अफसरों के दबाव में लाए जाते हैं। तेजस्वी यादव का बयान सुन कर ऐसा लगता है कि वह एग्जिट पोल के नतीजों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।

मालूम हो कि, बिहार में कल (11 नवंबर) को अंतिम चरण की वोटिंग पूरी हुई और शाम को एग्जिट पोल के नतीजों का ऐलान हुआ। ज्यादातर न्यूज चैनल और न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 14 नवंबर को बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि हम न तो खुश हैं और न ही सर्वे को लेकर कोई गलतफहमी पालते हैं। ये सर्वे सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव हैं, जो अफसरों के दबाव में लाए जाते हैं। ये सर्वे उसी 'गोदी मीडिया' ने दिखाए हैं, जिसने पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और कराची पर कब्जा कर लिया था। SIR के दौरान इन्होंने घुसपैठियों को बिहार में घुसाया था। ये 'गोदी मीडिया' का प्रोपेगैंडा है।

कांग्रेस ने लगाई जीत की रट

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि महागठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है, और जो एग्जिट पोल आ रहे हैं, वे भी मोटे तौर पर इसी ओर इशारा कर रहे हैं। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उनका बस इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़े -'पहले तीन नवंबर को एक ट्रेन सुबह 10 बजे...' कपिल सिब्बल ने हरियाणा से स्पेशल ट्रेनें चलाने पर भारतीय रेलवे पर लगाए आरोप

Created On :   12 Nov 2025 2:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story