कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लगाई झाड़ू, गंदा पड़ा था हिरासत कक्ष

Priyanka Gandhi sweeps the detention room, video goes viral
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लगाई झाड़ू, गंदा पड़ा था हिरासत कक्ष
वीडियो वायरल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लगाई झाड़ू, गंदा पड़ा था हिरासत कक्ष

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कमरे में झाड़ू लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, वीडियो उस कमरे का है जहां प्रियंका को सोमवार सुबह से सीतापुर पीएसी मुख्यालय में रखा गया है। कमरा गंदा था और प्रियंका ने झाड़ू मांगी और उसे खुद साफ किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को साफ-सुथरा कमरा तक नहीं देने पर पुलिस अधिकारियों की खिंचाई की। एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने कहा, क्या यह उनका स्वच्छ भारत है? यह हमारे नेता हैं जो बिना किसी शिकायत के झाड़ू से कमरे को साफ कर रही हैं।

(आईएएनएस)

Created On :   4 Oct 2021 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story