राजस्थान: मायावती को लगा बड़ा झटका, बसपा के 6 MLA कांग्रेस में शामिल

Rajasthan: 6 bahujan samaj party MLAs join Congress
राजस्थान: मायावती को लगा बड़ा झटका, बसपा के 6 MLA कांग्रेस में शामिल
राजस्थान: मायावती को लगा बड़ा झटका, बसपा के 6 MLA कांग्रेस में शामिल
हाईलाइट
  • बसपा के 6 विधायक कांग्रेस में शामिल
  • राजस्थान में पहले से ज्यादा मजबूत हुई कांग्रेस
  • राजस्थान में मायावती को लगा बड़ा झटका

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में बसपा के 6 विधायकों ने मायावती को तगड़ा झटका दिया है। कल यानी सोमवार रात 10.30 बजे सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सभी 6 विधायक बाहर से राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे थे। रात 10:30 बजे कांग्रेस की सदस्यता लेने विधानसभा पहुंचे विधायक जोगिंदर सिंह ने बताया कि सभी विधायकों अपने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि हमने यह राज्य हित में फैसला लिया है। 

बसपा विधायक जोगिंदर सिंह ने कहा, यहां हमारे सामने बहुत सी परेशानियां हैं। एक तरफ हम उनकी सरकार का समर्थन कर रहे हैं और दूसरी तरफ हम उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जोगिंदर सिंह अवाना ने आगे कहा, ऐसे में अपने क्षेत्र के विकास के बारे में और लोगों का भला सोचते हुए हमने यह कदम उठाया है। बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस की सरकार अब बहुमत से छह विधायक ज्यादा हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन पर यह जानकारी दी कि राज्य हित में हमने फैसला किया है कि बहुजन समाज पार्टी के सभी 6 विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर लिया जाए।

बसपा प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल और प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक ने बताया कि बसपा विधायकों के कांग्रेस में जाने की कोई सूचना ही हम नहीं मिल पाई है। अगर उन्हें पहले पता होता तो वे इस मर्जर को जरूर रोकते। खबर ये भी कि आरएलडी से विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग का भी कांग्रेस में आना तय माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बसपा की तर्ज किसी भी समय ऐसा हाे जाएगा। बसपा विधायकाें के विलय में भी डाॅ. सुभाष गर्ग की भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में समय आने पर कांग्रेस को वाजपेयी की तरह चुकानी पड़ेगी भारी कीमत- मायावती

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी के विधायक कांग्रेस को अब तक बाहर से समर्थन दे रहे थे। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला था। वह 200 विधानसभा सीटों में से 99 पर आकर रुक गई थी, मगर उपचुनाव में 100 का आंकड़ा छुआ था। अब तक सरकार पर तलवार लटकती रहती थी, मगर अब बहुजन समाज पार्टी के सभी 6 विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर अशोक गहलोत ने राजस्थान में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। गौरतलब है कि राज्य में 2009 में भी अशोक गहलोत के पहले कार्यकाल के दौरान, बसपा के सभी 6 विधायकों ने कांग्रेस का दामन थामा था और तत्कालीन कांग्रेस सरकार को स्थिर बनाया था। उस समय सरकार स्पष्ट बहुमत से पांच कम थी।

ये विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
राजेन्द्र गुढा (विधायक, उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (विधायक, नदबई), वाजिब अली (विधायक, नगर), लाखन सिंह मीणा (विधायक, करोली), संदीप यादव (विधायक, तिजारा) और बसपा विधायक दीपचंद खेरिया ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। 

 

Created On :   17 Sep 2019 3:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story