वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का बयान, 'प्रियंका बेहद खूबसूरत, उन्हें मैं हीरोइन बनाता'

वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का बयान, 'प्रियंका बेहद खूबसूरत, उन्हें मैं हीरोइन बनाता'

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने एक विवादित बयान दिया है। रिजवी ने कहा है कि प्रियंका गांधी बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें राजनीति में आने की कोई जरूरत नहीं थी। उन्हें तो मैं हीरोइन बनाता। रिजवी ने कहा, प्रियंका गांधी मुस्लिम परिवार से है। इंदिरा गांधी का पूरा परिवार मुस्लिम है। 

रिजवी ने कहा, ""प्रियंका गांधी इतनी खूबसूरत है उनको राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी राजनीति में आने से पूर्व राम जन्म भूमि पर बनी फिल्म में वह जफर खान की बहू का रोल कर सकती थी"" बता दें कि वसीम रिजवी ने अयोध्या विवाद पर फिल्म बनाई है।  रिजवी ने कहा, कांग्रेस राम के होने के वजूद से इनकार कर चुकी है। 

रिजवी ने अयोध्या विवाद को लेकर कहा, राम जन्मभूमि पर ही जल्द ही राम मन्दिर का निर्माण होगा जैसे भी हो मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि अब जब मंदिर बनेगा तभी रामलला का दर्शन करने आऊंगा। निर्मोही अखाड़ा मध्यस्थता स्थल बदलने की याचिका पर वसीम रिजवी ने कहा कि वार्ता के लिये अयोध्या से सुरक्षित स्थान कोई नहीं है। भगवान राम के जन्म स्थान पर ही समझौते की वार्ता हो रही है तो यह अच्छी बात है। रिजवी के बयान पर लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

 

Created On :   28 March 2019 5:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story