इंडियन नेवी में शामिल हुआ स्वदेशी विक्रांत, समुद्र में और बढ़ी भारत की ताकत

Swadeshi Vikrant joined the Indian Navy, Indias strength increased in the sea
इंडियन नेवी में शामिल हुआ स्वदेशी विक्रांत, समुद्र में और बढ़ी भारत की ताकत
नई दिल्ली इंडियन नेवी में शामिल हुआ स्वदेशी विक्रांत, समुद्र में और बढ़ी भारत की ताकत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत के इंडियन  नौसेना में शामिल हो जाने से भारत की समुद्रीय ताकत और बढ़ गई है, मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को दिया था। इस विमान को इंडियन नेवी के इन-हाउस डायरेक्टरेट ऑफ नेवल डिजाइन ने बनाया है,जो  15 अगस्त तक नौसेना  के बेड़े में शामिल हो जाएगा। 

                                             

विक्रांत  बेहतर तकनीकों से लैस है। जिसे मशीनरी संचालन और नेविगेशन की क्षमता के साथ बनाया गया है। विकांत से MIG-29 फाइटर जेट, कामोव-31, एमएच-60आर  हेलीकाप्टर भी उड़ान भर सकेगे। इसकी अधिकतम गति 28 समुद्री मील होगी। विक्रांत के नौसेना में शामिल हो जाने के बाद भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास स्वदेशी  एयरक्राफ्ट कैरियर  डिजाइन और निर्माण करने की बेहतर क्षमता है।

                                             

आजादी की 75 वर्षगांठ के शुभ मौके पर आईएनएस विक्रांत के नौसेना में शामिल होने को लेकर एक तरह से विक्रांत का पुर्नजन्म माना जा रहा है।  अमृत महाोत्सव पर भारत की समुद्रीय सुरक्षा की ताकत  बढ़ाने के लिए इसे बहुत बड़ा और अहम कार्य माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

Created On :   29 July 2022 4:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story