महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2334 तक पहुंची

The number of corona infects in Maharashtra reaches 2334
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2334 तक पहुंची
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2334 तक पहुंची

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  राज्य में सोमवार को कोरोना के 352 नए मरीजों के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2334 हो गई है। जबकि 11 और कोरोना मरीज की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 160 तक पहुंच गई है। मृतकों में मुंबई के 9 और पिंपरी-चिंचवड और मीरा-भायंदर के एक-एक मरीज हैं। कोरोना के चलते अपनी जान गवाने वालों में चार पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। इस बीच 229 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे हैं

इस्लामपुर  पूरी तरह से लॉक डाउन
पुणे सांगली के इस्लामपुर में15 से 17 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस्लामपुर नगरपरिषद द्वारा उक्त निर्णय लिया गया है। सांगली जिले के मिरज में अचानक एक ही परिवार के 25 सदस्यों को कोरोना का संक्रमण होने की बात स्पष्ट होने के बाद एक ही खलबली मच गई थी। सभी का मिरज स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल मंे इलाज चल रहा था। इलाज के बाद 25 में से 24 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी जिसके बाद जिला प्रशासन चैन की सांस ले ही रहा था कि फिर से रेठरे बांध इलाके में कोरोना का एक मरीज पाया गया है। इस से प्रशासन की फिर से नींद उड़ गई है। मुल रेठरे गांव का निवासी 65 वर्षीय एक शख्स फिलहाल मंुबई में रहता है। वह 20 मार्च को रेठरे बांध इलाके में आया हुआ था।

5 अप्रैल को उन्हें बीमार होने के कारण इस्लामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनके हालात में सुधार ना होने की वजह से उन्हें मंुबई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी कोरोना की जांच की गई जिसके रिपोर्ट पाॅजिटिव आए। उसके बाद सांगली जिला प्रशासन ने रेठरे बांध गांव पूरी तरह से सील किया। उक्त शख्स इस्लामपुर के जिस अस्पताल मंे भर्ती था उस अस्पताल के जो जो उक्त शख्स के संपर्क मंे आए हुए हैं उन सभी को क्वारेंटाइन किया गया है। इतना ही नहीं उक्त शख्स के पांच सदस्य और उनके संपर्क में आए हुए 20 लोगों को भी रेठरे गांव में क्वारेंटाइन कर गांव बंद किया गया है। चुंकि उक्त शख्स का इस्लामपुर में कईयों से संपर्क आया हुआ था इसलिए एहतियात के तौर पर इस्लामपुर 15 से 17 अप्रैल तक पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। महज मेडिकल और अत्यावश्यक सेवाएं शुरू रखी जाएंगी। ऐसे नगरपरिषद द्वारा सूचित किया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों और मृतकों की संख्या
 जिला-महानगरपालिका    संक्रमित मरीज    मृत्यु

मुंबई महानगरपालिका    
ठाणे में - 6  
ठाणे मनपा  55  -  3  
 नवी मुंबई 46 -  3 मृत
 कल्याण डोंबिवली मनपा    50-2
 उल्हासनगर मनपा   1-0
 भिवंडी निजामपुर मनपा    1-0
 मीराभाईंदर मनपा    53-3
 पालघर    4-1
वसई विरार मनपा   29-3
 रायगड   5-1
 पनवेलमनपा    10-1
ठाणे मंडल कुल    1967    126
नाशिक    4-0
 नाशिकमनपा    1-0
 मालेगावमनपा    41-2
अहमदनगर    11-01
 अहमदनगरमनपा    16-0
धुलिया   2-1
 धुलिया मनपा    0-0
जळगाव    1-0
जळगावमनपा   1-1
 नंदूरबार    0-0
नाशिक मंडल कुल    77-4
पुणे    7-1
पुणे मनपा    295    31
पिंपरी चिंचवड मनपा    35-1
सोलापूर    0-0
सोलापुर मनपा   1-1
सातारा    6-2
पुणेमंडलकुल    344-35
  कोल्हापूर    1-0
कोल्हापूरमनपा    5-0
 सांगली   26
सांगली मिरज कुपवाड मनपा    0-0
सिंधुदुर्ग    1-0
रत्नागिरी    5-1
 कोल्हापुर मंडल     38-1
 औरंगाबाद    3-0
औरंगाबाद  मनपा    24-1
जालना   1-0
हिंगोली   1-0
परभणी   0-0
परभणीमनपा    0-0
औरंगाबाद मंडल      29-1
लातूर    0-0
लातूरमनपा   8-0
 उस्मानाबाद    4-0
बीड    1-0
नांदेड    0-0
 नांदेडमनपा    0-0
लातूरमंडल कुल   13-0
अकोला    0-0
अकोलामनपा   12-0
अमरावती    0-0
 अमरावतीमनपा    ५    १
यवतमाल    5-0
बुलढाणा    21-1
 वाशिम    1-0
अकोला मंडल   44-
 नागपुर    1-0
 नागपुर मनपा    42-1   
  वर्धा    0-0
 भंडारा    0-0
  गोंदिया    1-0
 चंद्रपुर    0-0
चंद्रपुर मनपा   0-0
गडचिरोली    0-0
नागपुर कुल   44-   1
     अन्य    13-   1
    कुल    2334   160

 

Created On :   13 April 2020 5:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story