निर्भया केस: फांसी टालने दोषी विनय की नई चाल, दीवार पर सिर मारकर खुद को किया घायल

Tihar jail official delhi gang rape convicts vinay attempted hurt himself banging head against a well in his cell
निर्भया केस: फांसी टालने दोषी विनय की नई चाल, दीवार पर सिर मारकर खुद को किया घायल
निर्भया केस: फांसी टालने दोषी विनय की नई चाल, दीवार पर सिर मारकर खुद को किया घायल
हाईलाइट
  • दीवार पर सिर मारकर हुआ घायल
  • दोषी विनय कुमार ने खुद को किया चोटिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और हत्या के दोषियों का नया डेथ वारंट (Death Warrant) जारी हो गया है। चारों को फांसी देने की तारीख 3 मार्च मुकरर की गई है। इससे पहले भी दो बार डेथ वारंट जारी हो चुका है, लेकिन हर उनके वकील हथकंडे अपना कर बचा रहे हैं। एक बार फिर गुनहगारों ने फांसी टालने की कोशिश की है। अब दोषी विनय ने खुद को जख्मी कर लिया है। 

तिहाड़ जेल अधिकारियों (Tihar Jail Official) के अनुसार 2012 के दिल्ली गैंगरेप (Delhi Gangrape) मामले में दोषी विनय शर्मा (Vinay Sharma) ने खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की है। विनय ने खुद का सिर दीवार पर मारा है। 16 फरवरी को हुई घटना में विनय को हल्की चोटें भी आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोषियों के वकील एपी सिंह का कहना है कि विनय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने अपनी मां को भी पहचाना था। हालांकि जेल अधिकारियों का कहना है कि विनय की हालत ठीक है।

 अनुरोध:निर्भया की मां से इंदिरा ने कहा- "सोनिया की तरह दोषियों को माफ कर दें", मिला ये जवाब

रिपोर्ट के अनुसार चारों दोषी कई बार हिंसक हो जाते हैं। ऐसे में अगर उन्हें चोट पहुंचती है तो फांसी कुछ समय के लिए टल सकती है। जेल अधिकारियों का कहना है कि अगर गुनहगार घायल हो जाता है या उसका वजन कम होता तो ठीक होने तक फांसी नहीं हो सकती।

इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने बीते महीने 7 जनवरी को भी सभी दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया था। इस फैसले के अनुसार दोषियों को तिहाड़ जेल में 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दी जानी थी, लेकिन राष्ट्रपति के पास दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका लंबित रहने के कारण उनकी फांसी पर रोक लगा दी गई थी। बाद में कोर्ट ने 17 जनवरी को दोषियों की फांसी की तारीख 1 फरवरी तय की, लेकिन 31 जनवरी को फिर से कोर्ट ने यह कहते हुए कि तीन दोषियों पवन, विनय और अक्षय की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी कि अभी भी इनके कानूनी विकल्प पूरी तरह खत्म नहीं हुए।

निर्भया केस: शुरू हुई दोषियों को फांसी देने की तैयारी, पूछी गई अंतिम इच्छा

बता दें कि दिल्ली की छात्रा निर्भया के साथ चलती बस के अंदर बर्बर तरीके से 16 दिसंबर 2012 को दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद वह उसे सड़क पर छोड़कर चले गए थे। गंभीर हालत में निर्भया को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उसे सिंगापुर इलाज के लिए भेजा गया था लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

 

Created On :   20 Feb 2020 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story