उप्र : राष्ट्रध्वज के अपमान मामले में 2 गिरफ्तार

UP: 2 arrested in dishonor of national flag
उप्र : राष्ट्रध्वज के अपमान मामले में 2 गिरफ्तार
उप्र : राष्ट्रध्वज के अपमान मामले में 2 गिरफ्तार
हाईलाइट
  • उप्र : राष्ट्रध्वज के अपमान मामले में 2 गिरफ्तार

अलीगढ़, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अलीगढ़ पुलिस ने दो ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है, जिसने कथित तौर पर तिरंगा झंडे के बीच अशोक चक्र में 24 तीलियों की जगह महज 8 तीलियां बनाकर राष्ट्रध्वज का अपमान किया है।

दोनों पर कथित रूप से आरोप लगाया गया कि गांव में लगे एक हैंडपंप में राष्ट्रध्वज के साथ कुवैती झंडा लगाया गया है, वहीं अरबी भाषा में भी कुछ लिखा गया है।

यह मामला दुबहिया गांव में रविवार को हुआ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवींद्र पाल द्वारा अकराबाद थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर दोनों आरोपी शमशेर और तारिक के खिलाफ धारा 2 और आईपीसी की धारा 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, गांव में दोनों ने हैंडपंप लगाया था, जो सर्वाजनिक था। दोनों हैंडपंप में से एक में दो झंडे और कुछ अरबी भाषा की लाइनें लिखी हुई थीं। इसके अलावा, हैंडपंप की जगह को कब्र का आकार दिया गया है।

विधायक के अनुसार, घटना का कारण स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जानी चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में आगे बढ़ने से पहले, सबसे पहले अरबी लेख का अनुवाद किया जाएगा।

एवाईवी/एसजीके

Created On :   15 Sep 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story