Video: ग्राम प्रधान की बेटी की शादी में डांस रुका तो चली गोली, स्टेज पर गिर पड़ी डांसर

Video: ग्राम प्रधान की बेटी की शादी में डांस रुका तो चली गोली, स्टेज पर गिर पड़ी डांसर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के टिकरा गांव में 22 वर्षीय महिला डांसर को चेहरे पर गोली मारने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 30 नवंबर को चित्रकूट में ग्राम प्रधान सुहिर सिंह पटेल की बेटी की शादी के दौरान इस डांसर को गोली मारी गई थी। इसमें दो अन्य लोग घायल भी हुए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी डांस रुकने से नाराज था जिसकी वजह से उसने गोली चलाई।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि गोली लगने के बाद हिना को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान सुधीर सिंह और फूल सिंह के रूप में हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को दूल्हे के मामा राम प्रताप ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला डांसर कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

42 सेकंड के वीडियो में दो शॉट फायर किए जाने की आवाज सुनाई दे रही हैं, जिनमें से दूसरी गोली मंच पर मौजूद डांसरों में से एक को लगती है। गोली चलने से कुछ सेकेंड पहले, कैमरे के पीछे नशे मे धुत एक व्यक्ति चिल्लाते हुए सुनाई देता है: "गोली चल जाएगी" तभी वहां बैठा एक शख्स बोलता है "सुधीर भैया आप गोली चला ही दो"। इसके बाद नशे में धुत व्यक्ति महिला डांसर को गोली मार देता है, जो उसके चेहरे पर लगती है और वह जमीन पर गिर जाती है।"

घटनाक्रम को याद करते हुए नैना (जो शादी में हिना के साथ डांस कर रही थी) ने कहा: "जब हम डांस कर रहे थे, तो गाना अचानक बंद हो गया। इसके बाद एक आदमी ने हम पर गोली चला दी। हीना मेरे बगल में खड़ा थी। उसके जबड़े में गोली लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

Created On :   6 Dec 2019 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story