Indian Force: इस खतरनाक अमेरिकी हथियार से लैस हाेंगे भारतीय युद्धपोत, नौसेना की बढ़ेगी ताकत

US has agreed to equip Indian Navy warships with caliber guns
Indian Force: इस खतरनाक अमेरिकी हथियार से लैस हाेंगे भारतीय युद्धपोत, नौसेना की बढ़ेगी ताकत
Indian Force: इस खतरनाक अमेरिकी हथियार से लैस हाेंगे भारतीय युद्धपोत, नौसेना की बढ़ेगी ताकत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन से जारी सीमा विवाद के बीच अमेरिका ने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को कैलिबर बंदूकों से लैस करने पर सहमति दे दी है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत अमेरिकी नौसेना के कैलिबर गन को लेने की ओर कदम बढ़ा रहा है। इन हथियारों को युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। इसके लिए भारत और अमेरिका के बीच 3800 करोड़ का एक समझौता हुआ है। इससे भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ जाएगी।

भारत ने 127 एमएम की 11 मीडियम कैलिबर बंदूकों को खरीदने के लिए अमेरिकी सरकार को लेटर ऑफ रिक्वेस्ट इश्यू किया है। अमेरिकी प्रशासन को लिखे गए इस लेटर के अनुसार भारतीय नौसेना को पहली 3 बंदूकें अमेरिकी नौसेना के स्टॉक से देने की मांग की गई है, ताकि जल्द से जल्द भारतीय नौसेना की युद्धपोतों पर इन्हें तैनात कर दिया जाए।

जानकारी अनुसार एक बार अमेरिका में नई बंदूकों का उत्पादन शुरू हो जाता है फिर वे दूसरों देशों में सप्लाई होने के लिए तैयार हो जाएंगी। भारतीय युद्धपोतों पर अमेरिकी नौसेना की बंदूकों को नए सिरे से बदला जाएगा। मध्यम कैलिबर बंदूकें भारतीय नौसेना में पहली बार उपलब्ध होंगी और पहले की बंदूकों की तुलना में काफी अपग्रेड भी होंगी।

बता दें कि पिछले चार सालों में भारतीय नौसेना ने अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ नजदीकी संबंध विकसित किए हैं, क्योंकि सैन्यबलों के लिए अधिकतर नए उपकरण अमेरिका से ही आ रहे हैं। हाल ही में भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी के वास्ते अपने बेड़े में अमेरिका से लीज पर दो प्रीडेटर ड्रोन शामिल किए हैं। 30 घंटे से अधिक समय तक निगरानी करने में सक्षम ये ड्रोन भारतीय नौसेना के आईएनएस राजली एयरबेस पर तैनात किए गए हैं।

ये दोनों दो प्रीडेटर ड्रोन नवंबर के मध्य में भारत पहुंचे और नवंबर के तीसरे सप्ताह में इन्होंने काम करना शुरू कर दिया। सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना ने अमेरिकी ड्रोन के साथ लीज समझौते के तहत इन्हें हासिल किया है।

 

 

Created On :   6 Jan 2021 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story