कल्याण सिंह की सक्रिय राजनीति में वापसी, आज लेंगे बीजेपी की सदस्यता

Uttar Pradesh Kalyan singh return to active politics, take membership of bjp
कल्याण सिंह की सक्रिय राजनीति में वापसी, आज लेंगे बीजेपी की सदस्यता
कल्याण सिंह की सक्रिय राजनीति में वापसी, आज लेंगे बीजेपी की सदस्यता
हाईलाइट
  • यूपी के मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके हैं कल्याण सिंह

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह फिर से बीजेपी की राजनीति में सक्रिय होंगे। आज (9 सितंबर) अपने समर्थकों के साथ 87 साल के कल्याण सिंह राजधानी लखनऊ में बीजेपी की सदस्यता लेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पार्टी मुख्यालय में कल्याण सिंह पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में बीजेपी का बड़ा चेहरा माने जाते थे। उनकी पहचान कट्टरपंथी हिंदुत्ववादी और प्रखर वक्ता की थी। वह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे। राम मंदिर के लिए भी सबसे बड़ी कुर्बानी कल्याण सिंह ने दी थी। कल्याण बीजेपी के इकलौते नेता थे, जिन्होंने  6 दिसंबर 1992 में अयोध्या में बाबरी विध्वंस के बाद अपनी सत्ता को बलि चढ़ा दिया था। राम मंदिर के लिए सत्ता ही नहीं गंवाई, बल्कि इस मामले में सजा पाने वाले वे एकमात्र शख्स भी हैं।

 

Created On :   9 Sep 2019 4:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story