वसीम रिजवी मरने के बाद करवाना चाहते है अपना अंतिम संस्कार, कहा- नरस‍िम्‍हा नंद सरस्‍वती दें मुखाग्‍न‍ि

Wasim Rizvi wants to get his last rites done after death, said- Narasimha Nand Saraswati should light the fire
वसीम रिजवी मरने के बाद करवाना चाहते है अपना अंतिम संस्कार, कहा- नरस‍िम्‍हा नंद सरस्‍वती दें मुखाग्‍न‍ि
दफनाने के बजाए दाह संस्कार वसीम रिजवी मरने के बाद करवाना चाहते है अपना अंतिम संस्कार, कहा- नरस‍िम्‍हा नंद सरस्‍वती दें मुखाग्‍न‍ि
हाईलाइट
  • वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट नें 26 आयतों को दी थी चुनौती

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने मरने को लेकर एक संदेश जारी किया है। वीडियो में रिजवी ने कहा कि, मरने के बाद उनके शरीर को दफनाया नहीं जाए बल्कि, उनका हिंदू रीति-रिवाज के हिसाब से अंतिम संस्कार किया जाए। कुछ समय पहले से वसीम रिजवी काफी विवादों में चल रहे है। 

बता दें कि, वसीम रिजवी अपने अंतिम संस्कार के लिए एक वसीयतनामा भी तैयार करवा लिया है। वीडियो में रिजवी ने कहा कि, मरने के बाद मेरे शरीर को हिंदू दोस्तों को सौंप दिया जाए। वो उनका अंतिम संस्कार कर देंगे। वहीं डासना मंद‍िर के महंत नरस‍िम्‍हा नंद सरस्‍वती उनकी चिता को अग्नि देंगे। रिजवी ने आगे कहा कि,"मुसलमान उनकी जान लेना चाहते है और गर्दन काट कर हत्या करने की साजिश रच रहे है।" 

दरअसल वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में 26 आयतों को चुनौती दी थी और कहा था कि, ये आयते नफरत फैलाने का काम करती है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनकी ये याचिका खारिज कर दी गई थी। लेकिन, इस केस के बाद वसीम रिजवी को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वसीम रिजवी ने कहा कि, मुसलमानों ने इस बात का ये ऐलान किया है कि मुझे किसी कब्रिस्तान में कोई जगह नहीं देंगे। बता दें कि, मुस्लिम संगठन वसीम रिजवी की लगातार गिरफ्तारी की मांग करते रहे है। उन्होंने ये तक कह दिया है कि,वसीम रिजवी का इस्लाम और शिया कौम से कोई लेना-देना नहीं है। 

 

Created On :   15 Nov 2021 9:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story