भारत-नेपाल संबंध: NSA अजीत डोभाल की नेपाली विदेश मंत्री के साथ अहम बैठक, इन मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा

NSA अजीत डोभाल की नेपाली विदेश मंत्री के साथ अहम बैठक, इन मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा
भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल की मुलाकात नई दिल्ली में हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल की मुलाकात नई दिल्ली में हुई। बताया जा रहा है कि ये मुलाकात रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक के दौरान कनेक्टिविटी, एनर्जी और टूरिज्म जैसे प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा की है, ताकि दोनों देशों के बीच इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ सके।

इन पहलुओं पर की चर्चा

इस मीटिंग के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा पार बुनियादी ढांचे वाली परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, बिजली व्यापार को विस्तार देने और लोगों के बीच आपसी संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों देशों के विकास साझेदारी के चलने वाली अलग-अलग परियोजनाओं की समीक्षा की गई है। दोनों पक्षों ने बिजली परियोजनाओं और ट्रांसमिशन नेटवर्क के इलाके में सहयोग पर भी विचार किया।

रोड और रेल सेवाओं पर चर्चा

इस मीटिंग के दौरान कनेक्टिविटी और टूरिज्म के मुद्दे को भी शामिल किया था। इनता ही नहीं दोनों देशों के बीच रोड और रेल लिंक की सेवाओं को बेहतर बनाने यात्रा को सुगम करने पर चर्चा की। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने माना कि बेहतर संपर्क व्यवस्था होने से आर्थिक विकास के साथ लोगों के बीच संबंध भी मजबूत हो सकते हैं।

दोनों देशों के बीच ये बातचीत ऐसे समय पर हुई है, जब भारत और नेपाल की आर्थिक तथा रणनीतिक क्षेत्रों में अपने संबंधों को और गहरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की अपने नेपाली समकक्ष शिशिर खनल के साथ मीटिंग हुई थी। ये बैठक नेपाल और भारत के संबंधों के लिए खास बताई गई थीं।

Created On :   7 Jun 2026 12:12 AM IST

Tags

Next Story