Foodie hobby of Prime Ministers of India: भारत के कुछ ऐसे प्रधानमंत्री जिनको खाने का काफी है शौक, जानिए क्या है पसंद

- भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को खाने में रोगन जोश था पसंद
- इंदरा गांधी को खाने और खिलाने का शौक
- पीएम नरेंद्र मोदी को क्या है पसंद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में प्रधानमंत्री का पद बहुत अहम होती है। उनका एक-एक सेंकड बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन देश में कई प्रधानमंत्री ऐसे भी थे, जिन्हें खाने पीने का बहुत शौक था। उन्होंने कभी भी अपने खाने के साथ समझौता नहीं किया है। आज इस लेख में कुछ प्रधानमंत्रियों की बात कर रहे है, जिन्हें खाने-पिने का बेहद शौक था। आइए जानते हैं..
देश के पहले प्रधानमंत्री
भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू थे। उनको खाने में रोगन जोश पसंद था। ये कश्मीरी व्यंजनों का एक क्लासिक आरामदायक भोजन होता है। वहीं, खुद को फिट रखने के लिए मसालेदार खाने से परहेज करते थे।
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री
देश की सबसे पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी है। बताया जाता है कि उन्हें खाने और खिलाने के बहुत शौक था। उनके बारे में बताया जाता है कि इंदिरा गांधी को कावियर बेहद पसंद था। ये एक खास तरह की मछली के अंडे होते हैं।
भारत के 9वें प्रधानमंत्री
भारत के 9वें प्रधानमंत्री रहे पी.वी. नरसिम्हा राव को खाने के बड़े शोकीन थे। उन्हें खाने में उपमा पसंद था और खास कर घर का बना हुआ। वो अपने विदेश दौरे के दौरान अपने शेफ को साथ में जरूर ले जाते थे।
देश के 10वें प्रधानमंत्री
भारत के 10वें प्रधामंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी को खाने का बहुत शौक था। उन्हें मांसाहारी और शाकाहारी दोनों प्रकार के व्यंजन काफी पसंद आते थे। नॉन वेज में वो झींगा मछली और भोपाल का मुर्ग मुसल्लम काफी पसंद था। इसके अलावा मिटाई में भिंड मुरैना की गज्जक और ठग्गू के लड्डू बहुत प्यारे लगते थे।
भारत के 14वें प्रधानमंत्री
देश के 14वें प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह थे। वो खाने में अक्सर पंजाबी शाकाहारी खाना आया करते थे। उनकी थाली में मक्के की रोटी, सरसों का साग और दाल-सब्जी रहती थी। इसके अलावा उन्हें दाल तड़का काफी पसंद था।
भारत के 15वें प्रधानमंत्री
देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, जो 15वें नंबर के है। पीएम मोदी को खाने का काफी शौक है। उनकी गुजराती थाली में ढोकला, खिचड़ी और गुजराती वेज थाली उनकी फेवरेट हैं। वो उपवास के समय नींबू पानी और गर्म पानी पीते हैं।
Created On :   29 July 2025 2:19 AM IST