Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर कितनी देर तक चला, कितने आतंकी ठिकाने हुए तबाह? इंडियन आर्मी ने दी पूरी जानकारी

- पाकिस्तान पर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत दागी मिसाइलें
- विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी साझा करी सभी जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर तक आतंकी ठिकानों को राख कर दिया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर हमला किया था। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने भी शामिल थे। भारत ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद में स्थित आतंकी संगठनों पर निशाना साधा था। देश की तीनों सेनाओं ने मिलकर इस मिशन को अंजाम दिया है। सरकार और सेना की तरफ से पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना बलों की स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संंसद हमले, मुंबई हमले, पुलवामा हमले और पहलगाम हमले के भी सभी दृश्य दिखाए थे।
#WATCH| #OperationSindoor पर मीडिया ब्रीफिंग में भारत में हुए आतंकवादी हमलों पर भारत सरकार की प्रस्तुति। pic.twitter.com/kbg3FkjzjO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
विदेश सचिव ने बताया इस ऑपरेशन का उद्देश्य
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, '22 अप्रैल 2025 को लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया और 25 भारतीय नागरिकों और 1 नेपाली नागरिक की हत्या कर दी। उन्होंने लोगों को उनके परिवार के सदस्यों के सामने सिर में गोली मारी। परिवार के सदस्यों को जानबूझकर आघात पहुंचाया गया और उन्हें नसीहत दी गई कि वो वापस जाकर इस संदेश को पहुंचा दें। यह हमला स्पष्ट रूप से जम्मू-कश्मीर में बहाल हो रही सामान्य स्थिति को बाधित करने के उद्देश्य से किया गया था।'
#WATCH दिल्ली: #OperationSindoor | विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "22 अप्रैल 2025 को लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया और 25 भारतीय नागरिकों और 1 नेपाली नागरिक की हत्या कर दी...उन्होंने… pic.twitter.com/YVm0MEcgJk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
उन्होंने आगे कहा कि, '5 अप्रैल को UNSC की प्रेस वक्तव्य में TRF के संदर्भ को हटाने के लिए पाकिस्तान के दबाव पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। पहलगाम आतंकी हमले की जांच से पाकिस्तान के साथ आतंकवादियों के संपर्क उजागर हुए हैं।'
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025#WATCH दिल्ली: #OperationSindoor | विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "25 अप्रैल को UNSC की प्रेस वक्तव्य में TRF के संदर्भ को हटाने के लिए पाकिस्तान के दबाव पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। पहलगाम आतंकी हमले की जांच से पाकिस्तान के साथ आतंकवादियों के संपर्क उजागर हुए हैं..." pic.twitter.com/W2kx2gUyaZ
आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया- भारतीय सेना लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
#WATCH दिल्ली: #OperationSindoor पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्ज किया गया था। इस कार्रवाई में 9 आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया… pic.twitter.com/haufVivOuL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
हमारी खुफिया निगरानी ने संकेत दिया- विदेश सचिव विक्रम मिस्री
#WATCH दिल्ली: #OperationSindoor | विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पाकिस्तान आधारित आतंकवादी मॉड्यूल पर हमारी खुफिया निगरानी ने संकेत दिया है कि भारत पर आगे भी हमले हो सकते हैं, अत: इन्हें रोकना और इसने निपटना दोनों को बेहद आवश्यक समझा गया। आज सुबह भारत ने इस तरह के सीमा पार… pic.twitter.com/ohJmxNIhUg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
हमलों का दिखाया वीडियो
#WATCH दिल्ली | #OperationSindoor | कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और PoJK में मुंद्रिके और अन्य आतंकवादी शिविरों पर कई हमलों को दिखाते हुए वीडियो प्रस्तुत किए। pic.twitter.com/7mjDqXOGAQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
आतंकवादी स्थल मरकज सुभान अल्लाह जैसे अन्य जगहों को बनाया निशाना
#WATCH | #OperationSindoor | आतंकवादी स्थल मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर, पाकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा निशाना बनाया गया। pic.twitter.com/MU4IlP6vU5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
पीड़ितों और परिवारों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन शुरू- विंग कमांडर व्योमिका सिंह
#WATCH दिल्ली: #OperationSindoor | विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया......" pic.twitter.com/pCxG9bGfJ3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
मुरीदके शिविरों पर कई हमले दिखाए
#WATCH वीडियो में पाकिस्तान और PoJK में मुरीदके और अन्य आतंकवादी शिविरों पर कई हमले दिखाए गए हैं।कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और अब तक पाकिस्तान में किसी तरह की नागरिक क्षति की कोई खबर नहीं है।" pic.twitter.com/tYf8NkbvHL— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
Created On :   7 May 2025 11:34 AM IST