Muzaffarpur Rape Case: 'RJD के रहते बलात्कार के कितने मामलों पर हुई कार्रवाई?', कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया तो BJP सांसद का तेजस्वी यादव पर पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग के बलात्कार मामले में विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगी हुई है। मंगलवार को आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़िता के परिवास से मिले। इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था और नीतीश सरकार पर कड़ा प्रहार किया था। तेजस्वी यादव के बयान पर भारतीय जनता पार्टी सांसद संजय जायसवाल का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को यह याद नहीं आ रहा कि अपराधी को 12 घंटों के अंदर-अंदर पकड़ा गया। बीजेपी सांसद ने सवाल उठाया कि आरजेडी के कार्यकाल में इस तरह की घटनाओं पर कभी एक्शन लिया गया?
नेता प्रतिपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना
तेजस्वी यादव ने कहा ने कहा था कि बिहार में एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां इस तरह की (बलात्कार की) घटनाएं नहीं हो रही हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बेगुनाहों को जेलों में पुलिस द्वारा पीटा जा रहा है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को सिर्फ सत्ता की परवाह है। बिहार के मुख्यमंत्री को बिहार की जनता की कोई परवाह नहीं है। राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं।
Created On :   4 Jun 2025 5:38 PM IST








