मौसम अलर्ट: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, अभी और लुढ़केगा पारा, चार दिनों तक बारिश के आसार

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, अभी और लुढ़केगा पारा, चार दिनों तक बारिश के आसार
  • उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी
  • अभी और लुढ़केगा पारा
  • चार दिनों तक बारिश के आसार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। इस बीच यहां पर मौसम में और गिरावट देखी जा सकती है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में इन मध्य भारत के कई भागों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा। जिसके चलते उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में चार दिनों तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु में 30 दिसंबर से 1 जनवरी यानी तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तरी गुजरात, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। साउथ हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात और पंजाब के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान औसत से दो से चार डिग्री अधिक रह रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह मौसम में बदलाव होगा। जिसका असर उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत पर पड़ेगा। 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक यहां बारिश होगी। साथ ही, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 24, 27 और 28 दिसंबर को हल्की बारिश होने के अनुमान है। वहीं, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 24 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, तटीय तमिलनाडु में 30 दिसंबर 2023 - 01 जनवरी 2024 तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारते में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Created On :   24 Dec 2023 11:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story