मौसम अलर्ट: देश के 6 राज्यों में भीषण गर्मी, तापमान 42 के पार, मध्यप्रदेश में करवट लेगा मौसम

देश के 6 राज्यों में भीषण गर्मी, तापमान 42 के पार, मध्यप्रदेश में करवट लेगा मौसम
  • देश के 6 राज्यों में लू का अलर्ट
  • पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
  • एमपी के 18 जिलों में बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के 6 राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। ये राज्य हैं - कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल। यहां दिन का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने भारत के 5 राज्य केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में मध्यम से तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा विभाग ने 7 अप्रैल से मध्यप्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। एमपी के जहां 18 जिलों में बारिश हो सकती है तो वहीं बिहार के 9 जिले भीग सकते हैं।

झारखंड में लू, पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी होने की बात कही है। हिमाचल में गुरुवार को तेज बारिश होने हो सकती है। वहीं 7 अप्रैल तक झारखंड में लू का यलो अलर्ट विभाग ने जारी किया है। इस दौरान यहां के कई जिलों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में गर्म हवा की स्थिति बन रही है। जिसका असर कल यानी शुक्रवार से देखने को मिल सकता है। 7 अप्रैल तक लू चलने के बाद आने वाले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना भी है।

मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम

गर्मी से तप रहे मध्यप्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। यहां अप्रैल महीने में आंधी और बारिश का ट्रेंड है। 7 से लेकर 9 अप्रैल तक राज्य के 18 जिलों में तेज हवा के बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक वेदर में ये चेंज 5 अप्रैल से एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से होगा। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश के पूर्वी भाग पर 1 से 2 दिन तक रहेगा। इस दौरान आंधी के साथ बारिश होने और बादल छाए रहेंगे।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के भोपाल, सीहोर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, रीवा और मऊगंज जिले में बारिश हो सकती है।

Created On :   4 April 2024 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story