लोकसभा चुनाव 2024: 16 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, निर्वाचन प्रशिक्षण में रहे अनुपस्थित

16 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, निर्वाचन प्रशिक्षण में रहे अनुपस्थित
  • 16 कर्मचारियों के खिलाफ निर्वाचन अधिकारी ने लिया एक्शन
  • 16 कर्मचारियों के खिलाफ जारी किया कारण बताओ नोटिस
  • लोक निर्माण विभाग 01 सिवनी को नोटिस जारी किया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत पी-2 एवं पी-3 का प्रशिक्षण शासकीय पीजी कॉलेज एवं उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में 29 एवं 30 मार्च को आयोजित किया गया। आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

अनुपस्थित पाए गए कर्मचारी सुधाराम मर्सकोले, प्राशि शाउमावि पांडिया छपारा, पूनमलता परते, प्राशि शाउमावि केवलारी, सुरेश कुमार भलावी, प्राशि शाउमावि रूमाल, दुर्गेश बर्मन, भृत्य, शाउमावि छींदा, रामकुमार झारिया, प्राशि शाउमावि केदारपुर, दुर्गाप्रसाद इनवाती, प्राशि, शाउमावि केदारपुर, सुखदेव प्रसाद पन्द्रे, प्राशि, शाउमावि भिलाई, विमलसिंह रांहगडाले, प्राशि शाउमावि बरघाट, मुंशीलाल उइके, प्राशि शाहास्कूल देवरीकलां, मनोज उइके, भृत्य, विखंअधि जन कार्य विभाग कुरई को नोटिस जारी किया गया है।

इसी प्रकार सुशील परते, सहा शिक्षक, कार्या विकासखंड अधिकारी लखनादौन, मस्तराम परते, भृत्य, कार्या विकासखंड अधिकारी लखनादौन, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, सहा ग्रेड 03 कार्यालय अधीक्षण यंत्री, जलसंसाधन विभाग सिवनी, तुषार मसराम, सहाग्रेड 03 कार्या परिअधि एकी बाल वि परि केवलारी, अनिल कुमार दुबे, सहाग्रेड 03 कार्या कार्य यंत्री, लोक निर्माण विभाग 01 सिवनी को नोटिस जारी किया गया है।

Created On :   1 April 2024 5:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story