Raja Raghuvanshi Case: पुलिस को गुमराह करने की पूरी तैयारी में थी सोनम, राजा की हत्या के बाद उसके अकाउंट से किया पोस्ट, लिखा- एक जन्म में इतने दुख हैं तो...

- राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट
- सोनम ने हत्या के 1 घंटे बाद किया राजा की ID से पोस्ट
- पुलिस को गुमराह करने का था पूरा प्लान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में धड़ा-धड़ खुलासे हो रहे हैं। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राजा की पत्नी सोनम ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी तैयारी की थी। हालांकि वह नाकाम साबित हुई। बताया जा रहा है कि पति की हत्या के बाद सोनम ने पति के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में लिखा था- एक जन्म में इतने दुख हैं तो...गुलदस्ता बनना तय है।
एक घंटे बाद किया पोस्ट
सोनम सहित अन्य आरोपियों ने राजा की हत्या दोपहर करीब 1.30 बजे की। फिर लगभग एक घंटे बाद 2.15 बजे राजा के अकाउंट से पोस्ट शेयर किया। इससे ऐसा लगता है मानो सोनम लोगों को गुमराह करने के लिए हत्या को आत्महत्या का रूप देना चाहती थी ताकि उस पर शक किया जाए। लेकिन वह इस काम में नाकाम हुआ। पुलिस ने सोनम, उसके प्रेमी राज सहित 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी राजा से प्यार राज से
मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को वह हनीमून मनाने के लिए निकलते हैं। पहले वह असम के कामाख्या मंदिर गए और फिर 22 मई को मेघायल के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने के बाद राजा रघुवंशी ने एक स्कूटी 4 दिन के लिए रेंट पर ली। 23 मई को कपल ने अपने घरवालों के अंतिम बार बात की थी। इसके बाद राजा और उन्की पत्नी सोनम के फोन बंद हो गए। कुछ गांव वालों को कपल की स्कूटी सोहरारिम इलाके में लावारिस पड़ी हुई मिली जिसमें चाभी भी लगी थी। गांव वालों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। फिर पुलिस लापता कपल को तलाशने में जुट गई। 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश एक खाई में मिली। लापता चल रही सपना को यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Created On :   12 Jun 2025 12:59 PM IST