मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी, जानें यूपी-बिहार से लेकर देशभर के मौसम का हाल

उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी, जानें यूपी-बिहार से लेकर देशभर के मौसम का हाल
  • देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश होने की है संभावना
  • नदियों का जलस्तर बढ़ गया है
  • मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। कहीं पर बाढ़ से लोग परेशान हैं तो कहीं पर नदियां उफान पर हैं। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। उत्तराखंड में बादल फटने से लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

कहां पर भारी बारिश होने की संभावना?

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में भारी बारिश होगी। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे कई राज्य शामिल हैं।

यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम?

यूपी के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 20 से ज्यादा जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। वाराणसी और प्रयागराज में जलस्तर बढ़ गया है और लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, सुलतानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र जैसे कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले एक दो दिनों में ये सिलसिला जारी रहने वाला है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

बिहार में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के अधिकांश जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसमें पटना से लेकर रोहतास, गया, औरंगाबाद, कैमूर, सुपौल, अररिया, शिवहर, सीतामढ़ी, चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी जैसे कई अन्य जिले शामिल हैं।

झारखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

वहीं, जानें झारखंड के मौसम के बारे में तो यहां पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पलामू, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, गुमला जैसे कई जिले शामिल हैं।

एमपी में कैसा रहने वाला है मौसम?

एमपी के करीब 20 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसमें शिवपुरी, मुरैना, सागर, भोपाल, भिंड, विदिशा, सागर, रायसेन, अशोकनगर, होशंगाबाद, सीहोर, छतरपुर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़ और निवाड़ी के अलावा कई अन्य जिले शामिल हैं।

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश

पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिल रही है। उत्तराखंड में अब भी राहत बचाव का काम चल रहा है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, भूस्खलन जैसी संभावनाएं भी देखने को मिल सकती है। इसलिए ही लोगों से अपील की गई है कि वे किनारों पर ना जाएं।

Created On :   7 Aug 2025 11:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story