दीवार ढहने से परिवार के 2 लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

2 members dead of a family, one injured due to wall collapse
दीवार ढहने से परिवार के 2 लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल
दीवार ढहने से परिवार के 2 लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बे-मौसम बारिश ने एक परिवार के दो लोगों की जान ले ली। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित परिवार के सदस्य अपने कच्चे मकान में गहरी नींद में सोए थे, तभी बगल के मकान की दीवार उन पर गिर पड़ी, जिसमें दबने से उनकी मौत हो गयी। घटना शनिवार को तड़के 4 बजे के दौरान सावनेर तहसील के बोरुजवाड़ा ग्राम में हुई। 

10 साल से रह रहे थे

पुलिस के अनुसार अतुल शिवराम उईके (17), सुरेश रामकृष्णा कारणकर (38) व उर्मिला उईके तीनों बोरुजवाड़ा ग्राम में हाईवे से सटे राजेन्द्र निंबालकर के मकान में किराए से रहते थे। समीपस्थ बाबा नत्थू धोटे के मकान की दीवार का कुछ हिस्सा मकान पर जा गिरा। इससे टीन व दीवार के नीचे दबकर अतुल उईके व सुरेश कारणकर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उर्मिला को उपचारार्थ नागपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मध्यप्रदेश निवासी विगत 10 साल से बोरुजवाड़ा में निवासरत थे। 

आर्थिक मदद की मांग

जानकारी मिलते ही थानेदार अशोक कोली दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पंचनामा कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए और घायल को इलाज के लिए मेडिकल रवाना किया गया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच थानेदार अशोक कोली के मार्गदर्शन में पीएसआई विवेक देशमुख कर रहे हैं। गरीब परिवार व बेसहारा हुई महिला को आर्थिक मदद देने की मांग पूर्व नगरसेवक राजू घुगल व ग्रामीणों ने की है। देर शाम तक मृतकों का कोई भी रिश्तेदार नहीं आने से दोनों का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था।

 

Created On :   3 Nov 2019 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story