दूसरी बार मां बनने वाली हैं लीजा हेडेन, शेयर की फोटो

दूसरी बार मां बनने वाली हैं लीजा हेडेन, शेयर की फोटो

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। मॉडल से अभिनेत्री बनीं लीजा हेडेन इस समय अपना दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रही है। लीजा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति डिनो लालवानी और अपने बेटे जैक के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है पार्टी ऑफ फोर ऑन द वे। इस तस्वीर में लीजा का बेबी बंब साफ तौर पर दिख रहा है। तस्वीर में तीनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

साल 2010 में आई फिल्म आयशा से लीजा को बॉलीवुड में पहचान मिली। वह क्वीन, हाउसफूल 3 और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। लीजा को वेब सीरीज द ट्रिप में भी देखा गया है। साल 2016 में लीजा ने अपने बॉयफ्रेंड डिनो से शादी की और साल 2017 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Party of four on the way 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on

लीजा अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और अपने बारे में अपडेट्स देती रहती हैं। बॉलीवुड के अन्य एक्टर्स की तरह ही लीजा की अच्छी खासी फैन फलोइंग है।

Created On :   18 Aug 2019 6:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story