बर्थ- डे पार्टी में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Attack on police for action against dj music at bhosale wada mahal
बर्थ- डे पार्टी में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला
बर्थ- डे पार्टी में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बर्थ डे पार्टी में डीजे बंद कराने गए पुलिस दल पर हमला कर दिया गया।  आरोपियों ने पुलिस टीम पर ईंट और पत्थर भी बरसा दिए। हाथापाई भी हुई। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा रहा। कोतवाली थाने में 20 से 25 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ सरकारी काम में दखल अंदाजी करने का मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार महल निवासी साहिल भोसले (20) के परिवार में किसी सदस्य का रविवार को बर्थ डे  था। रात में बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया था। देर रात तक पार्टी जारी रही। पार्टी में डीजे भी लगाया गया था। जो रात साढ़ दस बजे तक क्षमता से अधिक आवाज में बजाया जा रहा था। होईकोर्ट के निशा-निर्देशों के तहत रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। फिर भी डीजे बजने से किसी ने फोन कर पुलिस में इसकी शिकायत की। जिससे कोतवाली थाने का पुलिस दल जन्मदिन की पार्टी में डीजे बंद कराने पहुंचा था।

जब पुलिस पार्टी में पहुंची तो कई लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे,लिहाजा पुलिस ने डीजे बंद करने के लिए कहा । पार्टी में कुछ लोग नशे में भी थे। जो पुलिस से अभद्रता से पेश आए। सख्ती बरतने पर 20 से 25 लोगों पुलिस को मारने दौड़ गए।  कुछ लोगों ने पुलिस से हाथापाई भी की। ईंट और पत्थर भी पुलिस पर बरसाये गये। तनावपूर्ण माहौल होता देखकर अतिरिक्त पुलिस दल को बुलाया गया ।भारी बंदोबस्त के बीच पुलिस ने डीजे बंद कर  जब्त किया। कार्रवाई में दखलअंदाजी करने वाले सभी 20 से 25 लोगों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया गया है। इस बीच साहिल भोसले,हिमांशु भोसले,निखिल प्रकाशराव मडावी को गिरफ्तार किया गया है।शेष लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है। इस बीच प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

Created On :   22 July 2019 10:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story