BMW ने पेश किया शानदार C 400 X स्कूटर, ये हैं खूबियां

BMW ने पेश किया शानदार C 400 X स्कूटर, ये हैं खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BMW के Motorrad C फैमिली में लैटेस्ट मेंबर के तौर पर C 400 X प्रिमियम मिडसाइज स्कूटर जुड़ा है। इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 34hp का पावर और 6,000rpm पर 35Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इंजन को CVT गियर बॉक्स से जोड़ा गया है। साथ ही इसमें ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC) भी दिया है जो चिकनी सतहों पर आपको सुरक्षित रहने में मदद करता है। फिलहाल कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें : "हिमालयन" जैसे लुक में आ रही है HERO की नई XPulse, ऑफ रोडिंग के लिए जबरदस्त

BMW C 400 X 6 830x553

ये भी पढ़ें : BMW ने रिवील की दो नई दमदार बाइक्स, जानें कितनी खास हैं बाइक्स  

इस मिडसाइज स्कूटर में स्टील का बना हुआ ट्यूब्यूलर फ्रेम, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में दो स्प्रिंग स्ट्रट्स दिया गया है। इसके अलावा मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम कंट्रोल करने के लिए इसके फ्रंट में ट्विन डिस्क और रियर में सिंगल डिस्क दिया गया है। साथ ही इसमें स्टैंडर्ड ABS भी दिया गया है।
ये भी पढ़ें : HONDA ने लॉन्च किया स्टाइलिश स्कूटर Grazia, कीमत से लेकर खूबियां जानें यहां

BMW C 400 X 11 830x553

ये भी पढ़ें : फिर सड़कों पर फर्राटे भरते दिखेगा लम्ब्रेटा स्कूटर, जाने कब होंगे लॉन्च

C 400 X प्रिमियम मिडसाइज स्कूटर में स्टैंडर्ड LED लाइटिंग टेक्नोलॉजी 6.5 इंच फुल कलर TFT स्क्रीन के साथ मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें दो इंटीग्रेटेड कंपार्टमेंट और सिंगल सीट के भीतर ही फलेक्सकेस भी दिया गया है। ग्राहकों को ये मैटालिक जेनिथ ब्लू और नॉन मेटालिक अल्पिन व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। बाकी स्कूटर की तरह इस स्कूटर में भी सीट के नीचे सामान और हेलमेट रखने के लिए जगह दी गई है। 


ये भी पढ़ें : triumph ने पेश की Tiger की बिल्कुल नई रेंज, जानें भारत में कब होगी लॉन्च

Created On :   12 Nov 2017 4:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story