बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत , सिर की चोट बनी मौत का कारण

Bolero collides bike rider,injured bike rider died,umranala
बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत , सिर की चोट बनी मौत का कारण
बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत , सिर की चोट बनी मौत का कारण

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। उमरानाला के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें नागपुर रेफर कर दिया था। नागपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक को सिर पर गंभीर चोट पहुंची थी। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

घर लौट रहे था युवक
पुलिस ने बताया कि गोरेघाट निवासी अधिवक्ता महेन्द्र नागपुरे  अपनी बाइक से उमरानाला से घर लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल महेन्द्र को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें नागपुर रेफर कर दिया था। नागपुर में इलाज के दौरान महेन्द्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक को टक्कर मारने वाला बोलेरो वाहन सौंसर पीएचई ऑफिस में अटैच है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

तेज रफ्तार बोलेरो वाहन पलटा

चांद के ग्राम दिलावर मोहगांव में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। 

दिनदहाड़े सूने आवास में लगाई सेंध
शहर के शारदा चौक स्थित एक सूने आवास में सेंधमारी कर चोरों ने नकदी चुरा ले गए। चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता ममता कहार ने पुलिस को बताया कि वह तरबूज की दुकान लगाती है। मंगलवार को वह दुकान गई थी। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर आलमारी में रखे लगभग 12 हजार रुपए नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। 

Created On :   6 Jun 2019 9:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story