सोनम कपूर को हुई ये बीमारी, इंस्टा स्टोरी शेयर कर दी जानकारी

Bollywood Actress Sonam Kapoor Suffer From This Illness
सोनम कपूर को हुई ये बीमारी, इंस्टा स्टोरी शेयर कर दी जानकारी
सोनम कपूर को हुई ये बीमारी, इंस्टा स्टोरी शेयर कर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इस समय बुरे दौर से गुजर हैं। इस समय वे एक बीमारी का शिकार हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर बताया कि वे आयोडीन की कमी से पीड़ित हैं। 

सोनम ने अपनी स्टोरी में लिखा कि सभी शाकाहारी और वीगन लोगों के लिए जानकारी। प्लीज आप इस चीज का ख्याल रखें कि आप उसी नमक का इस्तेमाल करें जिसमें आयोडीन की मात्रा हो। मुझे अभी मालूम चला कि मुझमें आयोडीन की कमी है। सोनम ने ये भी कहा कि टेबल सॉल्ट आयोडीन पाने का सबसे आसान साधन है।

बता दें बॉलीवुड के कई सेलेब्स वीगन बन एक हैं। वैसे तो वीगन होना आज के समय में एक ट्रेंड भी है। कुछ समय पहले क्रिकेटर विराट कोहली ने यह अनाउंस किया था कि वे वीगन बन रहे हैं। बता दें कि वीगन वे लोग होते हैं,  जो जानवारों से मिलने वाले मीट और दूध पदार्थों से भी दूर रहते हैं। अपने खाने की चीजों के लिए पेड़ पौधों से बनी चीज़ों पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। माना जाता है कि वीगन डाइट किसी भी इंसान के लिए सबसे ज्यादा स्वस्थ डाइट होती है। साथ ही पर्यावरण के हिसाब से भी यह बेहतर है। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सोनम फिलहाल इस समय फिल्म दि जोया फैक्टर को लेकर चर्चा में चल रही हैं। यह फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालही में फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया। 

Created On :   24 Aug 2019 3:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story