No Fake News: ममता बनर्जी ने मांगे भाजपा के लिए वोट?

Cm mamata banerjee ask people to vote for bjp viral fact check
No Fake News: ममता बनर्जी ने मांगे भाजपा के लिए वोट?
No Fake News: ममता बनर्जी ने मांगे भाजपा के लिए वोट?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए इससे अच्छी बात क्या होगी। जब पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री बीजेपी को वोट देने की अपील करें, लेकिन सच में ऐसा दावा किया जा रहा है। भाजपा बंगाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक 19 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की है। ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, मोदी सुनामी का असर। ममता बनर्जी ने भाजपा को वोट देने की अपील की है। पहली बार उन्होंने ठीक बात कही है। धन्यवाद, दीदी।

सच क्या है?

ममता बनर्जी लोगों से बीजेपी सरकार को वोट देने की अपील की है। उन्होंने लोगों से 6 मई को भाजपा सरकार को अलविदा कहने के लिए वोट देने की अपील की है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वीडियो से छेड़छाड़ होने की बात कही है। टीएमसी ने ममता बनर्जी के बयान का बिना एडिट किया हुआ वीडियो भी शेयर किया है। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि ममता बनर्जी ने कहा था, 6 मई को गणतांत्रिक तरीके से मतदान करें। भाजपा सरकार को अलविदा कहें।

त्रिणमूल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण का बिना एडिट किया हुआ वीडियो भी शेयर किया है।

निष्कर्ष :

भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि ममता बनर्जी के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। असल में ममता जनता से भाजपा को वोट नहीं देने की अपील कर रही हैं।

Created On :   26 April 2019 4:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story