चुनावी खर्च में भाजपा से आगे रही कांग्रेस -पश्चिम में निर्दलीय, उत्तर में बसपा का सबसे ज्यादा खर्च

Congress ahead of BJP in election expenses, Independents in west
चुनावी खर्च में भाजपा से आगे रही कांग्रेस -पश्चिम में निर्दलीय, उत्तर में बसपा का सबसे ज्यादा खर्च
चुनावी खर्च में भाजपा से आगे रही कांग्रेस -पश्चिम में निर्दलीय, उत्तर में बसपा का सबसे ज्यादा खर्च

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा को भले ही आर्थिक रूप से सबसे संपन्न पार्टी माना जाता है, लेकिन विधानसभा चुनाव में शहर की छह सीटों पर उम्मीदवारों द्वारा चुनाव में जो निधी खर्च की गई, उसके मुताबिक खर्च के मामले में कांग्रेस पहले नंबर पर रही है। पश्चिम में निर्दलीय मनोज सिंह व उत्तर नागपुर में बसपा के सुरेश साखरे खर्च के मामले में कांग्रेस-भाजपा पर भारी रहे। उम्मीदवारों द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय में खर्च का जो लेखा-जोखा पेश किया गया उसके मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दक्षिण-पश्चिम नागपुर से कांग्रेस उम्मीदवार डा. आशीष देशमुख खर्च के मामले में आगे रहे। भाजपा उम्मीदवार फडणवीस ने जहां 4 लाख 89 हजार 195 रुपए खर्च किए, वहीं कांग्रेस के डा. देशमुख ने 11 लाख 40 हजार 920 रुपए खर्च किए। दक्षिण नागपुर में भाजपा के मोहन मते खर्च में आगे रहे। मते ने 8 लाख 50 हजार 306 रुपए, कांग्रेस के गिरीश पांडव ने 6 लाख 12 हजार 187 व निर्दलीय प्रमोद मानमोडे ने 7 लाख 74 हजार 548 रुपए खर्च किए। पूर्व नागपुर में कांग्रेस के पुरुषोत्तम हजारे ने 9 लाख 53 हजार 10 रुपए व भाजपा के कृष्णा खोपडे ने 7 लाख 56 हजार 565 रुपए खर्च किए।  मध्य नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी खर्च में आगे रहे। शेलके  ने 8 लाख 72 हजार 935, भाजपा के विकास कुंभारे ने 5 लाख 79 हजार 397 व एमआईएम के अ. शारीक पटेल ने 2 लाख 3521 रुपए खर्च किए। पटेल चुनावी खर्च में तीसरे नंबर पर रहने के अलावा वोट लेने में भी तीसरे नंबर पर रहे।
 

पश्चिम में निर्दलीय मनोज सिंह खर्च के मामले में कांग्रेस व भाजपा पर भारी पड़े। चुनाव में जमानत गवानेवाले मनोज सिंह ने 8 लाख 37 हजार 893 रुपए खर्च किए। वहीं भाजपा के सुधाकर देशमुख ने 6 लाख 74 हजार 870 आैर कांग्रेस के विकास ठाकरे ने 6 लाख 54 हजार 245 रुपए खर्च किए। उत्तर नागपुर में बसपा प्रत्याशी सुरेश साखरे चुनावी खर्च में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों से आगे रहे। बसपा के साखरे ने 5 लाख 14 हजार 135, वंचित बहुजन आघाडी के विनय भांगे ने 4 लाख 45 हजार 196 रुपए खर्च किए। कांग्रेस के डा. नितीन राऊत ने 3 लाख 58 हजार 795 व भाजपा के डा. मिलिंद माने ने 3 लाख 10 हजार 877 रुपए खर्च किए। एक उम्मीदवार 28 लाख तक खर्च कर सकता है।

Created On :   1 Nov 2019 3:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story