- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- विदर्भ में दलित अत्याचार के मामले...
विदर्भ में दलित अत्याचार के मामले घटे - महातेकर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य में दलित अत्याचार के मामले बढ़े हैं लेकिन विदर्भ में इन मामलों में कमी आयी है। सामाजिक न्याय राज्यमंत्री अविनाश महातेकर ने जानकारी देेते हुए कहा है कि दलितों पर अत्याचार के प्रकरणों में सजा के लिए पुलिस विभाग ने विशेष प्रयत्न करना चाहिए। विधानसभा चुनाव में आरपीआई आठवले को भाजपा शिवसेना गठबंधन के तहत 12 सीट मिलने की अपेक्षा भी उन्होंने जतायी। शुक्रवार को रविभवन में पत्रकार वार्ता में वे बोल रहे थे। महातेकर ने कहा कि दलित अत्याचार के प्रकरणों में शिकायतकर्ता व गवाह बनने का प्रमाण भी बढ़ रहा है। यह गंभीर स्थिति है। निराधार शिकायतकर्ता व गवाह के विरोध में अपराध दर्ज करने के संदर्भ में कानून पर विचार शुरु है। अत्याचार पीड़ित परिवार पर सामाजिक बहिष्कार रोकने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। सामाजिक न्याय विभाग की योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं इस संबंध में भी जांच की जा रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा शिवसेना को भरपूर सफलता मिली है। उसमें आरपीआई का बड़ा योगदान है। विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन कायम रहना चाहिए। आरपीआई को भाजपा शिवसेना ने 12 सीटे देना चाहिए। कुछ सीटों पर शिवसेना को आरपीआई के लिए समझौता करना होगा। महातेकर के अनुसार वंचित बहुजन आघाडी को उनका विरोध नहीं है। छोट दलों ने चुनाव लड़ना चाहिए। वंचित आघाडी का भाजपा शिवसेना गठबंधन पर परिणाम नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अण्णाभाऊ साठे की जन्मशताब्दी 1 अगस्त से मनायी जा रही है। उसके लिए 100 करोड़ की निधि का प्रावधान किया गया है।
Created On :   19 July 2019 10:10 PM IST