भूकंप के झटकों से थर्राए नेपाल और अरुणाचल प्रदेश

भूकंप के झटकों से थर्राए नेपाल और अरुणाचल प्रदेश
हाईलाइट
  • अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 थी।
  • नेपाल और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटकें।
  • नेपाल की राजधानी काठमांडू में तीन झटके महसूस किए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत का अरुणाचल प्रदेश और नेपाल बुधवार को भूकंप के तेज झटकों से थर्रा गया। जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि इसमें अभी तक किसी जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं है। वहीं नेपाल की राजधानी काठमांडू में सुबह भूकंप के झटके से लोग सहम गए। 

अरुणाचल प्रदेश में रात 1 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 थी। भूकंप का केंद्र अरुणाचल का पश्चिम सियांग था।

वहीं, नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। पहला झटका काठमांडू में सुबह करीब 6.14 मिनट पर आया और उसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर स्केल था। उसके बाद 6.26 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 5.2 रिक्टर स्केल थी। तीसरा 6.40 मिनट पर ढढिंग जिले में आया। जिसकी तीव्रता 4.3 रिक्टर स्केल रही।

 

 

Created On :   24 April 2019 2:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story