खत्म हुआ फिल्म 83 का लंदन शेड्यूल, वीडियो शेयर कर रणवीर ने दी जानकारी

खत्म हुआ फिल्म 83 का लंदन शेड्यूल, वीडियो शेयर कर रणवीर ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी​ फिल्म 83 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही थी, जो अब खत्म हो गई है। रणवीर ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा कि शेड्यूल खत्म हुआ। चियर्स। बता दें वीडियो में रणवीर सिंह के हाथों में ड्रिंक का ग्लास है और वे उसके साथ चियर्स करते नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

that’s a schedule wrap, folks ! CHEERS @83thefilm 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं। बोमन ईरानी भी इस फिल्म में क्रिकेटर फारुख इंजीनियर का रोल प्ले कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बोमन कुछ ही दिनों में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और बाद में मुंबई में इस टीम को जॉइन करेंगे। खास बात यह है कि फिल्म में ​रणवीर की रियल लाइफ पत्नी दीपिका, रील लाइफ पत्नी के किरदार में हैं। 

यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म् में रणवीर और दीपिका अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म को हिंदी के अलावा कई भाषा में रिलीज हो रही है।

Created On :   31 Aug 2019 9:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story