फिर उड़ानें प्रभावित हुईं : दिल्ली, मुंबई से आने वाले विमानों में देरी

Flights are affected : delayed flights from Delhi or Mumbai
फिर उड़ानें प्रभावित हुईं : दिल्ली, मुंबई से आने वाले विमानों में देरी
फिर उड़ानें प्रभावित हुईं : दिल्ली, मुंबई से आने वाले विमानों में देरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बारिश के कारण रविवार को एक बार फिर विमानों की उड़ानें प्रभावित हुईं। संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर दिल्ली और मुंबई से आने वाले विमानों में देरी दर्ज की गई। देर रात आने वाले विमानों में भी देरी होने की संभावना जताई गई। बारिश के चलते दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 469 अपने तय समय सुबह 7.40 बजे से करीब आधा घंटे देरी से, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 2043 सुबह 11.25 बजे से करीब आधा घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5388 दोपहर 1 बजे से करीब 45 मिनट देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 403 शाम 5.25 बजे से करीब आधा घंटे देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचा। मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 629 रात 8.35 बजे से करीब 2.15 घंटे  विलंब से और मुंबई से ही आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5377 रात 9.40 बजे आने वाला विमान भी देर रात पहुंचने की जानकारी विमानतल प्रशासन द्वारा दी गई।
 

Created On :   5 Aug 2019 9:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story