Fake News: क्या बारिश में मुंबई एयरपोर्ट में भरा पानी ?

Heavy rainfall mumbai airport video viral fact check fake news
Fake News: क्या बारिश में मुंबई एयरपोर्ट में भरा पानी ?
Fake News: क्या बारिश में मुंबई एयरपोर्ट में भरा पानी ?

डिजिटल डेस्क। मुंबई में इन दिनों काफी बरसात हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर काफी पानी भर गया है। फेसबुक पर इसे Roshan Nazareth ने शेयर किया है। इनके पोस्ट को 70 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

 

 

क्या है सच ?
दरअसल ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का नहीं है। भास्कर हिंदी टीम ने जब वीडियो की पड़ताल की तो हमें News in Flight नाम से एक वेबसाइट मिली। इस वेबसाइट ने वीडियो  31 अगस्त 2017 को अपलोड किया है। प्रकाशित खबर के अनुसार मेक्सिको सिटी में तेज बरसात हुई थी, जिस कारण बेनिटो जुआरेज एयरपोर्ट पर पानी भर गया था। यह साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का नहीं बल्कि मेक्सिको का है। 
 

Created On :   3 Aug 2019 7:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story