मकान मालिक ने बनाया किराएदार महिला का नहाते हुए वीडियो, गिरफ्तार

landlord made a Objectionable video,when she was bathing
मकान मालिक ने बनाया किराएदार महिला का नहाते हुए वीडियो, गिरफ्तार
मकान मालिक ने बनाया किराएदार महिला का नहाते हुए वीडियो, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महिलाओं की किसी भी तरह से अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। उपराजधानी में एक महिला की नहाते वक्त घर मालिक ने वीडियो बना ली लेकिन महिला के ध्यान में यह बात आने से उसने शोर मचाया, जिससे आरोपी पकड़ा गया।  जानकारी के अनुसार घटना से जो विवाद उपजा वह धंतोली थाने तक पहुंच गया। घर मालिक ने नहाते वक्त किराएदार महिला की वीडियो क्लिपिंग तो बना ली लेकिन पकड़े जाने पर फिल्म को डिलीट भी कर दिया। घटना रविवार की है। पीड़िता 23 वर्षीय विवाहिता है। उसका पति निजी काम करता है। गत कुछ महीनों से महिला पति के साथ धंतोली क्षेत्र में नयन मिलिंद मून (25) नामक व्यक्ति के घर में किराए से रह रही है। नयन रेलवे में अस्थाई मजदूर के रूप में कार्यरत है। रविवार के  दिन में करीब 11 बजे के दौरान महिला जब नहा रही थी, तभी नयन ने बाथरूम की खिड़की से देखा और वीडियो क्लिपिंग तैयार कर ली।

आहट होने से खुली पोल
आरोपी ने अपने मोबाइल में महिला की अश्लील वीडियो क्लिपिंग तैयार की। इस बीच पैरों की आहट होने से महिला का ध्यान खिड़की की तरफ गया। तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले उसे यकीन ही नहीं हुआ लेकिन उसे नयन मोबाइल में अश्लील फिल्म बनाते हुए दिखा। यह देखते ही महिला ने शोर-मचाया तो आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए।दोनों परिवारों में जमकर विवाद हुआ। नौबत हाथापाई तक पहुंच गयी। नयन के मोबाइल की विडियो क्लीपिंग की पड़ताल की गई, लेकिन पकड़े जाते ही नयन ने वीडियो को डिलीट कर दिया था। पीड़िता को संदेह है कि नयन ने शायद इसके पहले भी इस तरह की हरकत की होगी। लेकिन इस बार पैरों की आहट के चलते वह पकड़ा गया। प्रकरण दर्ज कर नयन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर  रही है।

Created On :   28 Nov 2017 6:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story