नुसरत जहां और मिमी का दुर्गा पूजा डांस वीडियो वायरल, एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली ने ​भी दिया साथ

Mimi Chakraborty And Nusrat Jahan Dance Video Viral On Social Media
नुसरत जहां और मिमी का दुर्गा पूजा डांस वीडियो वायरल, एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली ने ​भी दिया साथ
नुसरत जहां और मिमी का दुर्गा पूजा डांस वीडियो वायरल, एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली ने ​भी दिया साथ

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। त़ृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती किसी न किसी कारण की वजह से सुर्खियों में बनीं ही रहती है। एक बार फिर वे अपने डांस वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, दुर्गा पूजा उत्सव कुछ दिन बाद शुरु होने वाला है। पश्चिम बंगाल इसी त्योहार के जाना जाता है। दुर्गा उत्सव के दौरान बंगाल में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस पर्व के शुरु होने से पहले ही नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे मां दुर्गा के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। शेयर करते ही इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। इन दोनों सांसदों के डांस को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 

बता दें दोनों सांसद, फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। इन दोनों के साथ  एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी डांस करती दिख रही हैं। दुर्गा पूजा का पर्व 3 से 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस गाने को टॉलीवुड कंपोजर इंद्रदीप दास गुप्ता ने कंपोज किया है। गौरतलब है कि नुसरत ने कुछ दिन पहले ही एक बांग्ला फिल्म साइन की है। 

यह शादी के बाद नुसरत की पहली फिल्म है। इस फिल्म का नाम असुर है। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें त़ृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां के अलावा अभिनेता अबीर चटर्जी और जीत को साइन किया गया है। नुसरत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर किया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि इन सर्दियों में यह फिल्म रिलीज होगी। उनकी आखिरी बांग्ला फिल्म नकाब थी। असुर की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

Created On :   20 Sep 2019 8:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story