नागपुर मेट्रो - बर्डी से खापरी तक सिर्फ 20 रुपए में करें सैर, लोकमान्य से सुभाषनगर तक लगेगा 10 रुपए किराया

Nagpur Metro - Only Rs 20 fare for travel Bardi to Khapri station
नागपुर मेट्रो - बर्डी से खापरी तक सिर्फ 20 रुपए में करें सैर, लोकमान्य से सुभाषनगर तक लगेगा 10 रुपए किराया
नागपुर मेट्रो - बर्डी से खापरी तक सिर्फ 20 रुपए में करें सैर, लोकमान्य से सुभाषनगर तक लगेगा 10 रुपए किराया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में जल्दी मेट्रो की शुरूआत होनेवाली है। जिसके लिए प्रशासन यात्रियों के लिए शुरुआत में टिकट में रियारत दी जा रहा है। ऐसे में बर्डी से खापरी के बीच सफर करने पर मात्र 20 रुपए देना पड़ेगा। वही राज्य सरकार के निर्धारित किराया चार्ट के अनुसार 34 रुपए बनता है। लेकिन मेट्रो से शहवासियों को जोड़ने के लिए किराए में कुछ समय तक रियायत दी जानेवाली है। इसी तरह लोकमान्य नगर से सुभाषनगर के लिए मात्र 10 रुपए देना पड़ेगा।

लंबे समय से शहर में मेट्रो रेल को चलाने की कवायदें शुरू है। शहर के चारों दिशाओं में बर्डी के मुंजे चौक से मेट्रो रेल यात्रियों के लिए तैयार रहेगी। जिसके लिए वर्तमान स्थिति में काम युध्द स्तर पर जारी है। इसमें रीच -1 यानी बर्डी से खापरी का मार्ग लगभग तैयार हो गया है। जो कुल 13 किमी का है। निर्धारित किराए के अनुसार इसका किराया 34 रुपए हैं। लेकिन एक महीने के लिए यात्री केवल 20 रुपए में यह दूरी मेट्रो के साथ तय कर सकती है। इसी तरह रीच-3 अंतर्गत लोकमान्य नगर से सुभाषनगर की दूरी लगभग 6 किमी है। जिसके लिए नियमानुसार 20 रुपए से ज्यादा का किराया बनता है। लेकिन रियायत देने से यहां भी मात्र 10 रुपए लिया जानेवाला है

इस तरह है दूरी

मेट्रो के चार रूट पहले चरण में बननेवाले हैं। जिसमें कुल 38.215 किमी का रूट रहेगा। इसमें बर्डी से खापरी कुल 12.77 किमी, बर्डी से प्रजापति नगर 8.32 किमी, बर्डी से ऑटोमोटीव चौक 7.215 मीटर वही बर्डी से लोकमान्य नगर 9.91 किमी का मार्ग बननेवाला है।

निर्धारित किराया रहेगा ऐसा 

राज्य सरकार ने जारी किए गए किराया चार्ट के आधार पर किराया चार्ट 

0-2           15 रुपए

2-4           19 रुपए

4-6           23 रुपए

6-9           28 रुपए

9-12          30 रुपए

12-15        34 रुपए

15-18        36 रुपए

18-21        39 रुपए

21-,,,         39 रुपए

Created On :   22 Feb 2019 3:04 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story