Fake News: झारखंड का पुराना वीडियो CAB प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज बताकर वायरल

Police lathi charge woman over cab protest video viral with false claim
Fake News: झारखंड का पुराना वीडियो CAB प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज बताकर वायरल
Fake News: झारखंड का पुराना वीडियो CAB प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज बताकर वायरल

डिजिटल डेस्क। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ पूर्वोत्तर और देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक महिला का डंडे से मारते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा कि वीडियो नागरिकता संशोधन बिल (CAB) के विरोध प्रदर्शन का है। फेसबुक पर वीडियो को Shashanka Axom Dutta ने शेयर किया है। इनके पोस्ट को 11 हजार लोग शेयर कर चुके हैं।

ट्विटर पर इसे Abhigyan Sarmah Gogoi ने शेयर किया है। 

 

क्या है सच?

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो पुराना है। इसका नागरिकता संशोधन बिल के विरोध से कोई लेना देना नहीं है। पड़ताल में हमें पत्रिका की एक न्यूज मिली। जिसमें वायरल हो रहा वीडियो है। यह खबर 24 सितंबर 2019 को प्रकाशित हुई है। न्यूज के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रांची में स्थित सीएम आवास पर घेराव की कोशिश की थी। प्रदर्शन को काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

यह साफ है कि पुलिसकर्मी द्वारा महिला को लाठी से मारने का वीडिया झारखंड का है। वीडियो नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन का नहीं है। 


 

 

Created On :   14 Dec 2019 5:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story