टीवी एक्टर करण ओबेरॉय रेप केस में गिरफ्तार, 9 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय रेप केस में गिरफ्तार, 9 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पॉपुलर टीवी एक्टर करण ओबेरॉय को मुम्बई पुलिस द्वारा एक रेप केस में गिरफ्तार क​र लिया गया है। करण पर महिला से रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप है। मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में सेक्शन 376 (रेप) और 384 (वसूली करना, धमकाना) के तहत केस दर्ज है। रिपोर्ट के अनुसार करण ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। इतना ही नहीं महिला का रेप करने के साथ ही अपनी इस करतूत को करण ने अपने फोन में भी रिकॉर्ड किया। इसके बाद एक्टर ने लड़की को ब्लैकमेल कर उससे पैसे वसूलने की कोशिश की। पैसे न देने पर करण ने महिला से कहा कि अगर वह पैसे नहीं ​देगी तो उसका वीडियो रिलीज कर दिया जाएगा। 

बता दें एक्टर ने अपने टीवी सफर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म स्वाभिमान से की थी। जहां उन्होंने बॉबी का किरदार निभाया। इसके साथ ही वे साया और "जस्सी जैसी कोई नहीं" जैसे शो में भी काम करते नजर आए थे। सीरियल "जस्सी जैसी कोई नहीं" से ही उन्हें असली पहचान मिली। इस शो के बाद ही करण और मोना का अफेयर शुरु हुआ था। वे एक एक्टर होने के साथ साथ अच्छे सिंगर भी हैं। वह ए बैंड ऑफ बॉयज़ के सदस्य भी थे, जिसका गठन 2001 में हुआ था।

Created On :   6 May 2019 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story