विदेश में रहकर भारत की इन चीजों को मिस करती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Told During An Interview What She Misses Most In India
विदेश में रहकर भारत की इन चीजों को मिस करती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा
विदेश में रहकर भारत की इन चीजों को मिस करती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के चलते लगातार सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। इस फिल्म् से वे तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सर्राफ जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के चलते देसी गर्ल लंबे समय से भारत में ही थी, लेकिन अब वे वापस अमेरिका लौट चुकी हैं। हालही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे भारत में सबसे ज्यादा क्या मिस करती हैं।

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि "मैं अक्सर इंडिया आती रहती हूं तो मुझे ज्यादा परेशानी तो नहीं है, लेकिन जब मैं विदेश में होती हूं, तो भारत का खाना काफी मिस करती हूंं। मुझे पता नहीं है कुकिंग कैसे की जाती है और उधर खाना डब्बों में आता है। उनसे पूछा गया कि क्या भारत के सिनेमा में उन्हें बदलाव देखने को मिलता है। इस पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि "जी, बहुत बदलाव आया है। मुझे याद है कि लोग कुछ फिल्मों के लिए बोलते थे कि इस फिल्म को देखना है तो आप दिमाग को घर छोड़ कर आएं। लेकिन अब ऐसे दिन खत्म हो चुके हैं। पब्लिक अब अपना दिल और दिमाग दोनों इस्तेमाल करना पसंद करती है। इंटरनेट की पहुंच काफी बढ़ी है जिसके चलते लोगों के पास काफी ऑप्शन्स हैं। इसके चलते लोगों की चॉइसेस में काफी ग्रोथ हुई है।"

बता दें फिल्म द स्काई इज पिंक का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। एक तरफ इस फिल्म से प्रियंका तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ जायरा वसीम की यह ​आखिरी फिल्म है। फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है।  जिसे एक बेहद दुर्लभ बीमारी है और उसके घरवाले कैसे इससे डील करते हैं, यही फिल्म में दिखाया जाएगा।

Created On :   9 Oct 2019 2:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story