नागपुर में घट रही शराब से सरकार की कमाई तो राज्य में बढ़ी, भंडारा में 98.55 प्रतिशत राजस्व बढ़ा 

Revenue from alcohol reduced in Nagpur but increased in Maharashtra
नागपुर में घट रही शराब से सरकार की कमाई तो राज्य में बढ़ी, भंडारा में 98.55 प्रतिशत राजस्व बढ़ा 
नागपुर में घट रही शराब से सरकार की कमाई तो राज्य में बढ़ी, भंडारा में 98.55 प्रतिशत राजस्व बढ़ा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में शराब की बिक्री से मिलने वाले राजस्व में बढ़ोतरी हुई है पर उपराधानी नागपुर में इसमें कमी आई है। फरवरी 2018 की तुलना में फरवरी 2019 के दौरान नागपुर में शराब से मिलने वाले राजस्व में 31.87 फीसदी की कमी आई है, जबकि महाराष्ट्र के आंकड़े को देखें तो इसमें 16.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। राज्य के उत्पाद शुल्क विभाग (आबकारी) से मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2019 से 28 फरवरी 2019 के दौरान महाराष्ट्र को शराब की बिक्री से 1341 करोड़ 28 लाख 50 हजार 421 रुपए का राजस्व मिला है। जबकि फरवरी 2018 में यह आकड़ा 1154 करोड़ 48 लाख 75 हजार 199 रुपए का था।

फरवरी 2019 में नागपुर जिले से शराब की बिक्री से सरकार को 38 करोड़ 44 लाख 15 हजार 578 रुपए मिले हैं। जबकि 2018 में यह आंकड़ा 56 करोड़ 42 लाख 23 हजार 127 रुपए का है। यानि 31.87 प्रतिशत की गिरावट आई है। नागपुर परिक्षेत्र के 11 जिलों में शराब से मिलने वाले राजस्व में कुल 24.67 प्रतिशत की कमी आई है। विदर्भ के अकोला, वर्धा व भंडारा में राजस्व बढ़ा है। अकोला में तो 145 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि वर्धा में 41.26 फीसदी और भंडारा में 98.55 फीसदी राजस्व बढ़ा है। अमरावती से मिलने वाले राजस्व में 57.97 फीसदी कमी आई है। मुंबई उपनगर में 34.23 प्रतिशत राजस्व बढ़ा है जबकि मुंबई शहर में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

पिछले साल भी आई थी कमी 
इसके पहले 1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2018 के दौरान उपराजधानी नागपुर में शराब की बिक्री से मिलने वाले राजस्व में कमी आई थी। औरंगाबाद विभाग से दिसंबर 2018 तक 3537.64 करोड़ का राजस्व मिला था। यह आंकड़ा गत वर्ष की अपेक्षा 19.59 प्रतिशत ज्यादा था। नागपुर में शराब से मिलने वाले राजस्व में कमी आई दर्ज की गई थी। दिसंबर 2018 तक नागपुर विभाग में 367.10 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। जबकि पिछले साल (2017) में यह आंकड़ा 522.01 करोड़ का था। यानि नागपुर विभाग में शराब कि बिक्री से होने वाले राजस्व में 29.67 की गिरावट आई थी। जबकि नागपुर विभाग के भंडारा जिले में शराब से राजस्व हासिल करने के मामले में 22.29 प्रतिशत और अकोला में 57.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

 

Created On :   6 March 2019 6:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story