- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- स्कार्पियो ने बाइक सवारों को मारी...
स्कार्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा।नागपुर रोड स्थित चंदनगांव बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे को गंभीर चोटें आई है। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
एएसआई अजय सल्लाम ने बताया कि शनिवार रात लगभग 11.30 बजे सर्रा से चंदनगांव की ओर आ रहे इमलीखेड़ा निवासी 30 वर्षीय सर्वेश पिता सिरपत ठाकरे और अरुण इंगले को चंदनगांव बस स्टैंड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चंदनगांव बस्ती की ओर जा रही थी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस बाइक सवारों को टक्कर मारने वाली स्कार्पियो का पता लगा रही है। दुर्घटना में घायल युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरुण इंगले का इलाज चल रहा है।
Created On :   3 Nov 2019 4:04 PM GMT